सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Bhopal , 1 फरवरी . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित India 2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और प्रभावी कदम है.

उन्होंने कहा कि यह बजट देशभर में विकास की गति को तेज करने वाला साबित होगा. यह आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने, आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के अनुरूप है.

Chief Minister मोहन यादव ने बताया कि बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं जैसे वंचित वर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है. बजट के प्रावधान India की वैश्विक आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे और अपने दूरदर्शी सोच के कारण सभी क्षेत्रों से सराहना प्राप्त करेंगे.

Chief Minister ने बताया कि बजट में Madhya Pradesh को भी कई बड़े लाभ मिलेंगे. इनमें पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए शहरी विकास के प्रावधान और शहरी आर्थिक क्षेत्र (अर्बन इकोनॉमिक जोन) की स्थापना प्रमुख है.

उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में तीर्थ स्थलों के विकास, हर जिले में महिला छात्रावास के निर्माण और जिला अस्पतालों के उन्नयन से राज्य के बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण को मजबूती मिलेगी.

Chief Minister ने वस्त्र क्षेत्र में किए गए सुधारों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि Madhya Pradesh में पीएम मित्र पार्क की स्थापना Prime Minister मोदी की ओर से राज्य को मिला एक बड़ा उपहार है.

धार में बनने वाला यह एकीकृत टेक्सटाइल हब करीब तीन लाख लोगों को रोजगार देगा और छह लाख किसानों को लाभ पहुंचाएगा. इससे मालवा-निमाड़ क्षेत्र में औद्योगिक विकास का नया दौर शुरू होगा और Madhya Pradesh कपड़ा उद्योग के बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा.

उन्होंने छोटे करदाताओं के लिए आयकर प्रक्रिया को सरल बनाने, जीडीपी के 4.3 प्रतिशत का राजकोषीय घाटा लक्ष्य तय करने और राज्यों को 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि देने के फैसले का भी स्वागत किया, जिससे Madhya Pradesh की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी.

उन्होंने India को बायोफार्मा हब बनाने, क्लीनिकल ट्रायल केंद्र विकसित करने, बुजुर्गों की देखभाल को प्राथमिकता देने, गंभीर बीमारियों की दवाओं की लागत कम करने और शोध, एआई व रणनीतिक क्षेत्रों के माध्यम से विनिर्माण को बढ़ावा देने के प्रावधानों की भी सराहना की.

इसके अलावा, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रशिक्षित गाइड की व्यवस्था, पुरातात्विक रूप से संरक्षित स्थलों को आम लोगों के लिए खोलने और विदेशी पर्यटकों को कर राहत देने के कदमों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

Chief Minister मोहन यादव ने Madhya Pradesh की जनता की ओर से Prime Minister मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा कि मोदी 3.0 Government का यह बजट वास्तव में समावेशी, दूरदर्शी और देश के संतुलित विकास को दर्शाता है.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment