
New Delhi, 3 मार्च . भाजपा नेता जफर इस्लाम ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी सिर्फ लोगों को गुमराह करना चाहती हैं.
New Delhi में भाजपा नेता जफर इस्लाम ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट को दुरुस्त कर रही है, और हम चुनाव आयोग का समर्थन करते हैं, क्योंकि हम भी चाहते हैं कि साफ और दुरुस्त वोटर लिस्ट हो, जिसमें वैध वोटरों को रखा जाए, जिन्हें विधानसभा चुनाव में वोट डालने का अधिकार मिले. सीएम ममता बनर्जी शुद्धिकरण नहीं चाहती हैं. जिनके नाम कट गए हैं, उन्हें जुड़वाने का प्रावधान है. जो वोटर नहीं थे, उनके नाम कटे हैं तो स्वागत करना चाहिए, लेकिन वह वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में लोगों को गुमराह कर रही हैं.
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर केंद्र Government के स्टैंड पर कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी के सवाल उठाने पर जफर इस्लाम ने कहा कि सोनिया गांधी ने शायद Prime Minister का ट्वीट नहीं पढ़ा. Prime Minister ने साफ तौर पर शांति के पक्ष में स्टैंड लिया है और कहा कि डिप्लोमेसी डायलॉग को अमन चैन शांति के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए. विपक्ष सिर्फ आवाज उठाते हैं और सदन को बाधित करने का काम करते हैं, सोनिया गांधी को यह स्टेटमेंट शोभा नहीं देता है.
भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि जो सीएम ममता बनर्जी कहेंगी वह सभी सच होगा और बाकी झूठ. यह कैसे संभव हो सकता है? फर्जी वोटरों के आधार पर वे चुनाव जीतती रही हैं, और जब फर्जी वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है, तो उन्हें दर्द हो रहा है. जितना भी ममता बनर्जी विरोध करेंगी, कुछ होने वाला नहीं है.
सोनिया गांधी के आर्टिकल पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि निश्चित तौर पर यह एक वैश्विक विषय है, तो India इससे अछूता कैसे रह सकता है? सोनिया गांधी ने जो लेख लिखा है, वह कहीं न कहीं दुराग्रह से प्रेरित है. यह वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित लेख है. विदेश नीति किसी दल की नीति नहीं होती है. यह देश की नीति होती है. कांग्रेस इसे थोपने का प्रयास न करे.
–
डीकेएम/डीकेपी