सीएम खेमचंद ने इंफाल रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट का लिया जायजा, 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य तय

इंफाल, 14 अप्रैल . मणिपुर के Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने Tuesday को इंफाल पश्चिम जिले के युरेम्बम में इंफाल रेलवे स्टेशन के निर्माण स्थल का दौरा किया, ताकि 111 किलोमीटर लंबे जिरीबाम-तुपुल-इम्फाल रेलवे प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की जा सके.

इस दौरान, Chief Minister ने चल रहे कामों का निरीक्षण किया और स्थल पर हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. उनके साथ कोंथौजम विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सपम रंजन, लामसांग विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोरोखैबम राजन, मुख्य सचिव डॉ. पुनीत कुमार गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) अनुराग बाजपेयी, Chief Minister के आयुक्त एन. अशोक कुमार, परिवहन निदेशक ख. डायना और अन्य वरिष्ठ Governmentी अधिकारी भी मौजूद थे.

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारियों ने Chief Minister को प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति और इंफाल रेलवे स्टेशन के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह रेलवे प्रोजेक्ट दिसंबर 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है.

जिरीबाम-तुपुल-इंफाल रेलवे लाइन एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जिसका मकसद मणिपुर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है.

सीएम खेमचंद सिंह ने social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट में लिखा कि आज इंफाल रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें विधायकगण, मुख्य सचिव, गृह आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

मौके पर जाकर निरीक्षण करने और प्रस्तुतियों के माध्यम से परियोजना की प्रगति का विस्तार से आकलन किया गया. यद्यपि कुल मिलाकर प्रगति संतोषजनक है, फिर भी निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए कार्य की गति को और तेज करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं.

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा कि सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे गुणवत्ता के कड़े मानकों को बनाए रखें और समय पर कार्य पूरा करने के लिए आपस में सुचारू समन्वय सुनिश्चित करें. Government इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना की बारीकी से निगरानी करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा और मणिपुर के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी आएगी.

एएसएच/डीएससी

Leave a Comment