
पुणे, 18 मार्च . पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए संतोष जगदाले के परिवार को Maharashtra Government का दिया गया आश्वासन आखिरकार पूरा हो गया. शहीद संतोष जगदाले की बेटी आसावरी संतोष जगदाले को पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) में क्लास-2 अधिकारी (प्रशासकीय अधिकारी) के पद पर नियुक्ति पत्र जारी किया गया है. इस खुशी के मौके पर खुद Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने आसावरी से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी.
संतोष जगदाले, पुणे के निवासी थे, जो अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए दहशतवादी हमले में शहीद हो गए थे. इस हमले में Maharashtra के कई अन्य लोग भी मारे गए थे. घटना के बाद राज्य Government ने शहीद परिवारों को आर्थिक सहायता और Governmentी नौकरी का वादा किया था. आसावरी जगदाले को पिछले करीब एक साल से नौकरी का इंतजार था.
इस दौरान उन्होंने कई बार Governmentी अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन प्रक्रिया में विलंब हुआ. फरवरी 2026 में मीडिया में उनकी व्यथा सामने आने के बाद उपChief Minister एकनाथ शिंदे, सांसद मेधा कुलकर्णी, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ और अन्य नेताओं ने विशेष प्रयास किए. उपChief Minister शिंदे ने पुणे महापालिका आयुक्त नवल किशोर राम को निर्देश दिए थे कि प्रक्रिया तेज की जाए.
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद आसावरी ने पत्रकारों से बातचीत में आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “मैं Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और उपChief Minister एकनाथ शिंदे का इस कठिन समय में दिए गए समर्थन, मार्गदर्शन और सहानुभूति के लिए हृदय से आभारी हूं.” उन्होंने सांसद मेधा कुलकर्णी, मंत्री मुरलीधर मोहोळ, राजा बराटे और सुशील मेंगडे का भी लगातार प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया.
आसावरी ने पुणे महानगरपालिका के आयुक्त नवल किशोर राम, सभागृह नेता गणेश बिडकर और महापौर मंजुषा नागपुरे का विशेष रूप से आभार जताया, जिन्होंने इस नियुक्ति में सहयोग किया. उन्होंने भावुक होकर कहा, “यह मेरे लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है. मैं विनम्रता और दृढ़ संकल्प के साथ इसे स्वीकार कर रही हूं. मेरे पिता की बहुत याद आ रही है. उनकी अनुपस्थिति को शब्दों में बयां नहीं कर सकती. मैं स्वर्ग से उनके आशीर्वाद की अपेक्षा करती हूं और ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण से काम करके उनका नाम रोशन करने का वचन देती हूं.”
–
एससीएच