महाराष्ट्र: पूर्व कृषि मंत्री डॉ. पंजाबराव देशमुख की जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस को किया सम्मानित

अमरावती, 27 दिसंबर . अमरावती में Saturday को पूर्व कृषि मंत्री और शिक्षा महर्षि डॉ. पंजाबराव उर्फ भाऊसाहेब देशमुख की 127वीं जयंती बड़े ही सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई. इस मौके पर शहर के श्री शिवाजी शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के मैदान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की. सबसे पहले उन्होंने डॉ. पंजाबराव देशमुख की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया. Chief Minister ने कहा कि डॉ. पंजाबराव देशमुख सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि किसान, शिक्षा और समाज के सच्चे सेवक थे.

उन्होंने कहा कि आज का दिन सिर्फ जयंती मनाने का नहीं, बल्कि भाऊसाहेब के विचारों और उनके काम को याद करने का दिन है. किसानों के हक, शिक्षा के विस्तार और समाज के कमजोर वर्गों के लिए उनका संघर्ष आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है.

इस अवसर पर श्री शिवाजी शिक्षण संस्था की ओर से Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को डॉ. पंजाबराव देशमुख मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें कंप्यूटर के जनक और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय भटकर के हाथों प्रदान किया गया. सम्मान के साथ-साथ संस्था की ओर से Chief Minister को 5 लाख रुपए का चेक भी सौंपा गया. इसके अलावा Chief Minister ने शिव संस्था मैगजीन का विमोचन भी किया.

कार्यक्रम में Union Minister प्रतापराव जाधव, मंत्री पंकज भोयर, सांसद बलवंत वानखड़े, सांसद अनिल बोंडे सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में डॉ. पंजाबराव देशमुख के योगदान की सराहना की.

डॉ. पंजाबराव देशमुख ने श्री शिवाजी शिक्षण संस्था की स्थापना कर विदर्भ में शिक्षा के नए द्वार खोले. उन्होंने यह साबित किया कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का सबसे मजबूत साधन है. उनके प्रयासों से हजारों विद्यार्थियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिला.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment