
गांधीनगर, 1 मई . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Friday को सूरत में दक्षिण Gujarat जोन की वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आई सेशेल्स देश की India स्थित उच्चायुक्त हरिसोआ ललाटियाना अकुचे के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.
इस बैठक के दौरान सेशेल्स की उच्चायुक्त ललाटियाना अकुचे ने India और सेशेल्स के बीच मजबूत संबंधों का उल्लेख किया. उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी और टूरिज्म जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के माध्यम से Gujarat और सेशेल्स के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता भी व्यक्त की.
Chief Minister ने वीजीआरसी में भाग लेने के लिए सेशेल्स का आभार व्यक्त किया और आगामी वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट 2027 में भाग लेने का आमंत्रण दिया.
इस मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव एमके दास, उद्योग और खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, Chief Minister के प्रधान सचिव संजीव कुमार, Chief Minister के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, Chief Minister के सचिव डॉ. अजय कुमार और सेशेल्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम ने लिखा, “सूरत में वीजीआरसी दक्षिण Gujarat के दौरान, सेशेल्स की India में उच्चायुक्त ललाटियाना अकुचे से मिलकर खुशी हुई. हमने भारत-सेशेल्स संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की, जिसमें Gujarat और सेशेल्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया.”
Chief Minister ने आगे कहा, “उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आपसी निवेश के माध्यम से साझेदारी को और गहरा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. वीजीआरसी में सेशेल्स की भागीदारी की सराहना की और आगे के सहयोग के लिए उन्हें ‘वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट 2027’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया.”
–
पीएसके