
New Delhi, 19 मार्च . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के बीच तीखी झड़प हो गई. यह विवाद उस वक्त हुआ, जब आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित दौरे से पहले आप नेता मौके पर पहुंचे थे.
घटना के दौरान आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे, जिन्होंने भाजपा और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ये लोग यहां सिर्फ राजनीति कर रहे हैं. शोक जताने जैसा यहां क्या है? जब आप अपने ही विभाग की कमियों को स्वीकार नहीं कर सकते, तो आप क्या बताने आए हैं? आप सब कुछ छिपा रहे हैं, तो यहां दुख जताने क्यों आए हैं?
दिल्ली Police पर भी निशाना साधते हुए सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि Police पूरी तरह से गुंडागर्दी कर रही है. स्थानीय Police इस इलाके को पूरी तरह बर्बाद करना चाहती है. स्थानीय एसएचओ इसमें शामिल है.
इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह पालम में पीड़ित परिवार से मिलने और कश्यप जी के दुख में शामिल होने गए थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिलने से रोक दिया और बदसलूकी की.
केजरीवाल ने पोस्ट में लिखा, “पालम में पीड़ित परिवार से मिलने गया था, कश्यप जी के दुख में शामिल होने के लिए गया था, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां हमें मिलने से रोका, बदसलूकी की, कुर्सियां फेंकीं, ये कैसे लोग हैं? मानवता खत्म हो चुकी है इन लोगों में. Government की नाकामी और लापरवाही ने 9 लोगों की जान ले ली. फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक लिफ्ट तक नहीं खुली, लोग घंटों मदद के लिए पुकारते रहे और तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया और ऊपर से शोक संतप्त परिवार के घर पर ये लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं? ये अमानवीयता की पराकाष्ठा है.”
–
पीएसके