
Patna, 15 अगस्त . लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और Union Minister चिराग पासवान ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Patna स्थित पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया.
चिराग पासवान ने कहा कि आज के दिन सबसे महत्वपूर्ण है कि हम तमाम स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों और उनके परिवारों को याद करें. जिन लोगों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च समर्पण किया और अपना सब कुछ देश को समर्पित कर दिया, उन्हें नमन करना हमारा कर्तव्य है.
उन्होंने कहा कि पिछले आठ दशकों में देश को आगे ले जाने की सोच के साथ विकास का सफर तय किया गया है, लेकिन आने वाले दो दशक India और भारतीयों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं. ये दो दशक India को एक नए पड़ाव की ओर ले जाएंगे और विकसित India के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे.
चिराग पासवान ने कहा कि 1947 में आजाद India में पहली बार तिरंगा लहराया गया था और अब 2047 में आजादी की सौवीं वर्षगांठ तक India को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है. इसके लिए सकारात्मक ऊर्जा और जोश की जरूरत है. हमें यह सोचने की जरूरत है कि पिछले आठ दशकों में हमने क्या हासिल किया, इसके बजाय आने वाले दो दशकों में India को कहां लेकर जाना है.
उन्होंने कहा कि आने वाले पांच, दस और पंद्रह वर्षों में हम अपने देश को कहां देखते हैं, इसी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. India के विकास में देश के युवा और महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने देशवासियों से जात-पात, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर समावेश की भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की.
Union Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देश के विकास के लिए छोटे सपने नहीं, बल्कि बड़े सपने देखने की बात कही है. यदि हम विकसित India बनाने की कल्पना करते हैं तो Prime Minister की इस सोच का समर्थन करना होगा और बड़े लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ना होगा. छोटी सोच के साथ India जैसे विशाल देश को विकसित राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता.
उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्यों के साथ आउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. साथ ही देशवासियों को उन अराजक ताकतों को पहचानने की जरूरत है, जो देश में अराजकता फैलाकर विकास की राह में बाधा डालना चाहती हैं. ऐसी ताकतों और ऐसी सोच को रोकने की आवश्यकता है. चिराग पासवान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक बार फिर देशवासियों को बधाई देते हुए विकसित और एकजुट India के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.
–
एमएनपी/एएस