
बीजिंग, 18 अप्रैल . चीनी President शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि और उपप्रधान मंत्री तिंग शुएशांग ने 15 से 17 अप्रैल तक तुर्केमेनिस्तान की यात्रा की. उन्होंने गैल्किनिश गैस क्षेत्र के चौथे चरण की परियोजना के निर्माण की शुरुआत रस्म में भाग लिया और अलग-अलग तौर पर तुर्कमेनिस्तान तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता गुरबंगुली बर्दिमुखमेदोव और President सरदार बर्दिमुहामेदोव से भेंट की और उपप्रधान मंत्री व विदेश मंत्री राशिद मेरेदोव के साथ दोनों देशों की सहयोग समिति की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की.
तिंग शुएशांग और गुरबंगुली बर्दिमुखमेदोव ने एक साथ गैल्किनिश गैस क्षेत्र के चौथे चरण की परियोजना के निर्माण की शुरुआत रस्म में भाग लिया. तिंग ने कहा कि गैल्किनिश गैस क्षेत्र के चौथे चरण की परियोजना पर दोनों देशों के नेताओं की बड़ी उम्मीद और दोनों देशों की जनता की समान आकांक्षा बंधी है. हमें सहयोग व साझी जीत पर कायम रहकर मैत्रीपूर्ण परियोजना का निर्माण करना चाहिए.
तुर्कमेनिस्तान के नेताओं से मुलाकात में तिंग ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-तुर्कमेनिस्तान सम्बंध का तेज व स्थिर विकास बना रहा है. उन्होंने बल दिया कि प्राकृतिक गैस सहयोग द्विपक्षीय सम्बंध की नींव है, जिसने दोनों देशों की जनता के लिए ठोस कल्याण लाया है.
गुरबंगुली बर्दिमुखमेदोव ने कहा कि तुर्कमेनिस्तान चीन के साथ Political विश्वास निरंतर बढ़ाकर गैल्किनिश गैस क्षेत्र के चौथे चरण की परियोजना का बखूबी अंजाम देने और नए सहयोग विस्तृत करने को तैयार है.
सरदार बर्दिमुहामेदोव ने कहा कि तुर्कमेकिस्तान दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी को बड़ा महत्व देता है और चीन के साथ प्राकृतिक गैस को प्राथमिक दिशा दे कर विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करना चाहता है.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
–
डीकेपी/