मुंबई स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास ने बॉलीवुड फिल्म फोटो प्रदर्शनी में हिस्सा लिया

बीजिंग, 2 मई . 30 अप्रैल को India के Mumbai स्थित चीनी महावाणिज्यदूत छिन च्ये और उप महावाणिज्यदूत वांग आवेई को Bollywood फिल्म फोटो प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया. इस दौरान छिन च्ये ने Maharashtra के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा से बातचीत की.

भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने के मौके पर Mumbai के आधुनिक कला के राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा आयोजित इस इवेंट की थीम थी‘लेंस और विरासत: Bollywood पर फोकस’.

इस प्रदर्शनी में उन मशहूर फिल्मों को दिखाया गया जिनका गोल्डन एज से लेकर मॉडर्न युग तक बड़ा असर रहा है. इस इवेंट में Maharashtra के Governor, संस्कृति मंत्री, Mumbai में महावाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि और Bollywood फिल्म उद्योग के प्रतिनिधि शामिल हुए.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डीकेपी/

Leave a Comment