मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Lucknow/मेरठ, 8 अगस्त . सावन में शिवमय आस्था के बीच Saturday को Chief Minister योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे. Chief Minister का यह दौरा करोड़ों शिवभक्तों की आस्था के प्रति श्रृद्धा, सम्मान और प्रदेश Government की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रतिबद्धता का प्रतीक है. Chief Minister इस दौरे में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और प्रतिदिन लाखों शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं. Chief Minister की ओर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा को शिवभक्तों के सम्मान और आस्था के प्रति Government की प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, Chief Minister हिंडन एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए मेरठ पहुंचेंगे. इस दौरान वह हिंडन से मेरठ तक पूरे कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद Chief Minister मोदीपुरम क्षेत्र स्थित दुल्हैड़ा Police चौकी के निकट बनाए गए मंच से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे.

Chief Minister के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और Police पूरी तरह अलर्ट है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में Police, पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है.

कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. सीएम के आगमन के लिए शोभित विश्वविद्यालय परिसर में हेलिपैड तैयार किया गया है. एलआईयू, एंटी-सबोटाज और बम निरोधक दस्ता लगातार क्षेत्र की जांच कर रहा है, जबकि कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

Friday को एडीजी मेरठ जोन भानु , डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान एसपी सिटी ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से मोदीपुरम से रुड़की रोड तक कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात संचालन और सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी की.

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. कांवड़ मार्ग पर चिकित्सा शिविर, पेयजल, विश्राम स्थल एवं स्वच्छता बनाए रखने की व्यापक व्यवस्था की गई है. शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

डीसीएच/

Leave a Comment