हर मंडल मुख्यालय पर बनाएंगे स्पोर्ट्स कॉलेज : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, 29 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिले स्तर पर बड़ा स्टेडियम बनवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ Government हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनाएगी.

सीएम योगी ने Monday को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा-2025 के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित किया.

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि Government स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ कर रही है. गोरखपुर में बेलीपार के पास एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनने जा रहा है. गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम का भी 63 करोड़ रुपए की लागत से नवोद्धार हो रहा है. वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भी बेहतरीन स्टेडियम बन रहा है. मेरठ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का सत्र प्रारंभ हो चुका है. इस यूनिवर्सिटी का विश्व स्तरीय निर्माण जारी है. अब Government की तैयारी हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की है.

सीएम योगी ने बताया कि वह जल्द ही गोरखपुर महानगर की सभी संस्थाओं के साथ बैठक करने वाले हैं. उस बैठक में संस्थाओं का आह्वान किया जाएगा कि वे एक-एक खेल को गोद लें. कुछ सहयोग वे करें और कुछ Government करेगी. यहां पर अच्छे कोच रखे जाएंगे. इससे बच्चों को खेल के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म प्राप्त होगा. Chief Minister योगी ने विधायक खेल स्पर्धा को लेकर अपनी आगामी योजना भी साझा की.

उन्होंने कहा कि अगली बार बच्चों और छात्रों के स्तर के साथ ही वार्ड स्तर पर कामकाजी और रिटायर्ड लोगों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. वार्ड स्तर, उसके बाद कुछ वार्डों को मिलाकर उपनगरीय और फिर नगर स्तर पर बड़ी प्रतियोगिता और बड़े समारोह का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. बच्चों-छात्रों की प्रतियोगिताएं बालक व बालिका वर्ग में तीन स्तरों, बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर होंगी.

Chief Minister ने कहा कि ऐसे ही गोरखपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी कहा गया है. कला के अलग-अलग विधाओं गायन, वादन, नृत्य, नाट्य आदि की यह प्रतियोगिता जनवरी के प्रथम सप्ताह में होगी. 11 से 13 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव के मुख्य आयोजन में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा.

सीएम योगी ने खेलकूद के महत्व को समझाते हुए कहा कि युवा खेलेगा तो देश खिलेगा. विकसित India की परिकल्पना को साकार करने का रास्ता यहीं से प्रारंभ होगा. जीवन में सफलताओं का मार्ग स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकता है. स्वस्थ शरीर खेलकूद और यौगिक क्रियाओं के माध्यम से ही प्राप्त होगा. पिछले 11 वर्षों के अंदर देश में खेल और खेलकूद की गतिविधियों को लेकर भारी परिवर्तन हुआ है. कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स के लिए पूरी दुनिया India की तरफ देखती है. ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ, और वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा की एक नई मांग खड़ी हो चुकी है और इसी को ध्यान में रख करके Government स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रही है.

Chief Minister ने भीषण ठंड में भी खिलाड़ियों के उत्साह की मुक्त कंठ से सराहना की. उन्होंने कहा कि इस विधायक खेल स्पर्धा में प्रत्यक्ष रूप से 1000 और अप्रत्यक्ष रूप से 10000 खिलाड़ियों ने सहभागिता की है. विधायक खेल स्पर्धा 2025 में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, जूडो और कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

उन्होंने कहा कि यह खेलकूद ही है जो सम और विषम परिस्थितियों में मनोरंजन भी करता है और हमें शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक रूप से चुस्त-दुरुस्त बनाने में भी बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है.

विकेटी/एसके

Leave a Comment