रुपया लेकर पट्टा करने वालों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, 16 जनवरी . लगातार दो दिन मकर संक्रांति/खिचड़ी महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं के प्रबंधन तथा निगरानी में व्यस्त रहे Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Friday को जनता दर्शन का आयोजन किया. गोरखनाथ मंदिर में Chief Minister ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्रता से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.

जनता दर्शन में भूमि पट्टा आवंटन से जुड़ी कतिपय शिकायतों पर गंभीर दिखे Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस भी गांव में रुपया लेकर पट्टा आवंटन की शिकायत हो, वहां तत्काल जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें. गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में Friday सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं.

कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद चलकर गए. उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और समझा. सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया. Chief Minister ने लोगों को भरोसा दिलाया कि Government हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

जनता दर्शन में एक महिला ने गांव में गरीबों के जमीन पट्टा आवंटन में अनियमितता की शिकायत की. इस पर Chief Minister ने अफसरों से कहा कि जहां भी रुपया लेकर जमीन पट्टा दिया गया हो, वहां संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए. अपराध से संबंधित शिकायतों पर Chief Minister ने Police अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए.

इसी क्रम में एक महिला ने आर्थिक तंगी को लेकर बिटिया की शादी की चिंता व्यक्त की तो सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि बिटिया का विवाह Chief Minister सामूहिक विवाह योजना में कराने की व्यवस्था करें. जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्चस्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. एस्टीमेट मिलते ही Government तुरंत धन उपलब्ध कराएगी.

विकेटी/विकेटी

Leave a Comment