
वाराणसी, 4 अप्रैल . गोरक्षपीठाधीश्वर व Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया. Chief Minister ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना.
Chief Minister ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया. Chief Minister Friday को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे. Saturday सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आरती कर श्रद्धा निवेदित की. यहां से निकलते समय सीएम योगी ने आसपास के दुकानदारों व बच्चों से बातचीत की. सभी ने प्रणाम कर अपने प्रिय Chief Minister का अभिवादन किया. सीएम का आत्मीय व्यवहार देखकर सभी प्रसन्न नजर आए.
Chief Minister श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे. गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया और आरती की. Chief Minister ने यहां से प्रस्थान करते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया. इस पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए.
इसके पहले Friday को यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने बरेका में विक्रमादित्य महानाट्य के शुभारंभ किया. इस मौके पर Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यह सांस्कृतिक बंधन Prime Minister के मार्गदर्शन और उनकी प्रेरणा से सशक्त हो रहा है. काशी सनातन परंपराओं की महत्वपूर्ण नगरी है. मां गंगा के तट पर इस महान नाट्य रूपांतरण की पहली प्रस्तुति इसलिए भी विशेष बन जाती है.
–
विकेटी/एएस