
New Delhi, 15 मई . टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जिताने में अहम किरदार निभाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही Chief Minister ने ईशान को उनके सफल क्रिकेट करियर के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
Chief Minister ने अपने social media अकाउंट ‘एक्स’ पर ईशान संग तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल ईशान किशन को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य Government द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया. सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए.”
टी20 विश्व कप 2026 में ईशान का प्रदर्शन दमदार रहा था. नंबर तीन पर खेलते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अहम योगदान दिया. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 9 मुकाबलों में 193 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 317 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले और उनका सर्वाधिक स्कोर 77 रन रहा. ईशान टी20 वर्ल्ड कप में India की ओर से संजू सैमसन के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी ईशान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 54 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी, जिसके बूते भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाने में सफल रही थी. हालांकि, 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन बनाकर ढेर हो गई थी. India की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी. इसके साथ ही टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में विश्व कप के टाइटल का बचाव करने वाली भी पहली टीम रही.
–
एसएम/पीएम