छिंदवाड़ा हादसा: सीएम ने घटना को दुखद बताया, मुआवजा बढ़ाकर 8 लाख करने का ऐलान

छिंदवाड़ा, 27 मार्च . Chief Minister मोहन यादव ने छिंदवाड़ा ज‍िला अस्पताल में भर्ती घायल लोगों और मृतकों के परिजनों से Friday को मुलाकात करने के बाद दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना “बेहद दुखद” है.

उन्‍होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने की घोषणा की.

छिंदवाड़ा पहुंचने पर Chief Minister ने करेरा, ग्वारा और झिरिया जैसे गांवों के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें Government के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया.

इसके बाद सीएम यादव ने जिला अस्पताल का दौरा किया, जहां 30 से अधिक घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है, और उनकी चिकित्सा देखभाल के बारे में जानकारी ली.

उन्‍होंने कहा कि अपने पहले से तय कार्यक्रमों को रद्द करने के बाद, आज मैंने छिंदवाड़ा में हुए दुखद सड़क हादसे के पीड़ितों के परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की. यह घटना बेहद दुखद है. दुख की इस घड़ी में Government सभी प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है.

Chief Minister ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने की घोषणा की. यह Thursday रात को दुर्घटना के बाद शुरू में घोषित 4 लाख रुपये की राशि से दोगुनी है.

उन्होंने कहा, “Chief Minister विवेकाधीन निधि से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है. Chief Minister संबल योजना के तहत अतिरिक्त 4 लाख रुपये प्रदान करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को कुल 8 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.”

वहीं, घायल व्यक्तियों को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्राप्त होगी. सीएम ने यह भी बताया कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

इस बीच, Chief Minister ने बचाव अभियान में तुरंत कार्रवाई करने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले Police कर्मियों की सराहना की.

उन्होंने कहा, “मैं उनके कार्यों की सराहना करता हूं. उनकी तत्परता के कारण कई जानें बच गईं. इन कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा. मैंने नागपुर के अस्पतालों में भर्ती घायल व्यक्तियों के संबंध में डॉक्टरों से भी चर्चा की.”

एएसएच/डीएससी

Leave a Comment