छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले-अपनी गड़बड़ी कब मानोगे

रायपुर, 23 दिसंबर . छत्तीसगढ़ के उपChief Minister विजय शर्मा ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जर्मनी में India की चुनावी व्यवस्था पर दिए बयान की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले कभी यह भी बताएं कि अपनी गड़बड़ी कब मानोगे.

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के उपChief Minister विजय शर्मा ने कहा कि जांच एजेंसी से हो रही पीड़ा की बात करने के लिए राहुल गांधी बर्लिन गए हैं. मुझे लगता है कि उन्हें India के सामने यह बात करनी चाहिए. India की जनता फैसला करेगी कि क्या उचित है और क्या अनुचित.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बर्लिन जाकर पूछने की जरूरत नहीं है. बर्लिन से राहुल गांधी का मन नहीं भरेगा तो वे इटली चले जाएंगे, वहां भी इस तरह के सवाल उठाएंगे. इससे क्या साबित होने वाला है. विजय शर्मा ने कहा कि चुनाव हार जाते हैं तो ईवीएम पर दोष देते हैं, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होती है तो ईडी में गड़बड़ी बताते हैं. अपनी गड़बड़ी कब मानोगे? पूछने के लिए इटली और बर्लिन जाते रहोगे.

विजय शर्मा ने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की विचारधारा से एक बड़ी जनसंख्या सहमत नहीं है. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रवादी विचारधारा के हैं, इससे असहमति नहीं हो सकती. दूसरा, कोई ऐसा भाव बताइए जो देश के सम्मान से अलग हो. मोदी Government संविधान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम कर रही है. छत्तीसगढ़ में बड़े इलाकों में पहले संविधान नहीं माना जाता था. यदि 10 प्रतिशत जगह को छोड़ दें, तो अब संविधान का पूरी तरह पालन हो रहा है.

सीपीआई नेता डी. राजा के आरएसएस पर दिए बयान पर विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि वे संघ को कभी समझ नहीं पाएंगे. देश के कितने राज्यों में Governmentें बनीं, कितनी संस्थाएं सेवा क्षेत्र में काम कर रही हैं, ये सब वे समझ नहीं पाएंगे.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment