
अंबिकापुर, 21 जून . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में President पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक बृजेश पांडे के घर का दौरा किया.
इस दौरान Chief Minister साय ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से लगातार 12 वर्ष तक Prime Minister पद पर रहने का कीर्तिमान बना है. इसके लिए मैं पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई देता हूं. इस अवसर को हम लोगों की ओर से उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. वरिष्ठजनों से मुलाकात कर आशीर्वाद लेने का भी कार्यक्रम है.
Chief Minister ने कहा कि इसी कार्यक्रम के तहत हम लोग President से सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक बृजेश पांडे से मिलकर आशीर्वाद लिए हैं. हम लोगों की चाहत है कि पीएम मोदी को देश की जनता का आशीर्वाद मिलता रहे.
रिटायर्ड शिक्षक बृजेश पांडे ने कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्ष लगातार पद पर बने रहने पर सीएम ने मुलाकात कर चिंतन मनन किया. योजनाओं का और बेहतर क्रियान्वयन के लिए सलाह लेने आए थे. Chief Minister का घर आना मेरे लिए और परिवार के लिए सौभाग्य की बात है. मोहल्ले के सभी लोग Chief Minister का स्वागत करने के लिए तत्पर थे. उनके विनम्र स्वभाव का हर कोई कायल हो गया है और उनका आभार प्रगट कर रहा है.
बृजेश पांडे ने आगे कहा कि Chief Minister की लोकप्रियता काफी ज्यादा है. उन्होंने कहा कि बीते 40 वर्षों से मैंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया. उनसे शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई.
इससे पहले Chief Minister ने योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं. Prime Minister Narendra Modi ने योग को विश्व विख्यात किया है. छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और निचले स्तर तक योग दिवस मनाया गया है. उन्होंने कहा कि योग को लोगों से अपनी दिनचर्या में शामिल करने का अपील करता हूं.
पिछले ढाई सालों में राज्य के लोगों ने देखा होगा कि जब भी कोई भ्रष्टाचार या अपराध होता है, तो उसकी जांच की जाती है और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है.
–
एसडी/डीएससी