चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान का किया समर्थन

New Delhi, 4 फरवरी . पंजाब के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान का समर्थन किया है.

चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी ने Union Minister रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहकर कुछ गलत नहीं किया है.

New Delhi में पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज गेट पर राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बातचीत हुई, भाजपा ने उस पर बवाल किया है. राहुल गांधी ने उन्हें ‘गद्दार दोस्त’ कहा, जब वह कांग्रेस में थे तब राहुल गांधी ने उन्हें वह सब कुछ दिया, जिसकी उन्हें जरूरत थी. चुनाव के दौरान जब पार्टी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने पार्टी छोड़ दी. वे गद्दार नहीं हैं तो क्या हैं. बिल्कुल सही है राहुल गांधी ने जो नाम दिया है. उन्होंने जो कांग्रेस पार्टी के साथ किया, पार्टी को धोखा दिया, गद्दारी की. राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि वह कांग्रेस में वापस में आ सकते हैं, एक घर छोड़कर दूसरे घर में जाना, और वहां से फिर किसी और घर में जाना संभव है. वे कांग्रेस में आने की कोशशि कर सकते हैं.

चन्नी ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने अहसानों के बदले गद्दारी की है. यह सब जानते हैं कि उन्होंने पार्टी के साथ धोखा किया, इसलिए मैं राहुल गांधी की बात का समर्थन करता हूं.

बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू ने से बातचीत में दावा किया कि जब मैंने राहुल गांधी से हाथ नहीं मिलाया तो वह मुझ पर हमला करने वाले थे. केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने राहुल गांधी को पकड़ा. अगर वे उन्हें नहीं पकड़ते तो पता नहीं क्या कुछ होता. रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मुझे सामने देखकर उन्हें रोज दर्द होता है. वह दर्द आज राहुल गांधी की जुबान और शारीरिक तौर पर साफ दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं जिनके समर्थकों ने हजारों सिखों को उनके गले में टायर डालकर और आग लगाकर मारा. उसके बाद गुरुद्वारों को तोड़ा गया. ये हमेशा सिखों के दुश्मन रहे हैं.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment