पश्चिम बंगाल में बदलाव से बदलेगी लोगों की जिंदगी : दिलीप घोष

कोलकाता, 9 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की राजनीति से लेकर वैश्विक हालात तक पर बात की.

दिलीप घोष ने से कहा कि आज बंगाल में तीन बड़े कार्यक्रम चल रहे हैं और इसी तरह देश के पांच राज्यों में Prime Minister और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी बड़े नेता जनता को यह भरोसा दिला रहे हैं कि अगर बंगाल और अन्य राज्यों में बदलाव आता है, तो लोगों के जीवन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से बंगाल में लगातार हिंसा हो रही है. उन्होंने कहा, “यहां विपक्ष की पार्टी होने के कारण भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है. अब जब चुनाव नजदीक हैं, तो टीएमसी के लोग हार के डर से और भी घबराए हुए हैं.”

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी उन्होंने राज्य Government को घेरा. दिलीप घोष ने कहा कि Governmentी फंड, Governmentी संपत्ति और योजनाओं के पैसे की लूट आम बात हो गई है. भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा है और इसमें कुछ राजनेता व उनसे जुड़े कारोबारी शामिल हैं.

वैश्विक हालात और शांति के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “हर कोई शांति चाहता है लेकिन देश के एक-दो नेता अपने फायदे के लिए पूरी दुनिया को खतरे में डाल रहे हैं. जितनी जल्दी शांति स्थापित हो, उतना बेहतर होगा.”

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया एक परिवार की तरह है और सभी देश एक-दूसरे पर निर्भर हैं. तेल और गैस के बिना दुनिया चल ही नहीं सकती और इसमें किसी भी तरह की बाधा का सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ता है.

वहीं, शारदा चिट फंड घोटाले के मुख्य आरोपी सुदीप्त सेन को करीब 13 साल बाद कलकत्ता हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर भी दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “यह प्रक्रिया पिछले 12 साल से चल रही है. ममता बनर्जी की Government ने उसका ध्यान रखा और टीएमसी के लोगों ने उसके सैकड़ों करोड़ रुपए का इस्तेमाल किया. अब जो भी होगा, कानून के अनुसार होगा और अदालत इस पर फैसला करेगी. कई लोगों को पहले ही जमानत मिल चुकी है और आगे भी कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी.”

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment