
कोटा, 30 नवंबर . Rajasthan में कोटा शहर के शॉपिंग सेंटर इलाके में स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्तियों के खंडित होने की खबर फैलने के बाद तनाव की स्थिति बन गई. स्थानीय व्यापारियों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. जानकारी मिलते ही मौके पर कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंच गए.
Sunday सुबह जैसे ही पिपलेश्वर महादेव मंदिर की मूर्तियों को खंडित करने और पोशाक जलाने की खबर फैली, बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. उन्होंने सड़क पर धरना दिया और रोड जाम कर दिया. व्यापारियों का कहना था कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़फोड़ की है और यह धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली घटना है. वे चाहते हैं कि Police तुरंत कार्रवाई करे और दोषियों को पकड़ा जाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी दिलीप सैनी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली.
इसके बाद विधायक संदीप शर्मा भी पहुंचे और Police-प्रशासन से घटना के संबंध में जानकारी ली. मीडिया से बातचीत में विधायक ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे. यहां आए तो देखा कि बजरंग दल के लोग धरने पर बैठे हैं और स्थिति तनावपूर्ण है.
उन्होंने बताया कि अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत के बाद पता चला कि cctv फुटेज में दो-तीन दिन से एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति मंदिर के आसपास दिखाई दे रहा था. Police का कहना है कि उसके मानसिक हालात ठीक नहीं हैं और संभव है कि उसने बिना किसी साजिश के यह कदम उठाया हो.
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि मामला किसी साजिश के तहत हुआ या नहीं? इसका खुलासा जरूरी है. उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उससे पूछताछ की जाए ताकि घटना के कारण सामने आ सकें. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह से लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं होने देना चाहिए और Police प्रशासन को इस बात का खास ध्यान रखना होगा.
–
पीआईएम/वीसी