पश्चिम बंगाल में तय है परिवर्तन, बनेगी एनडीए सरकार : भाजपा

Patna, 14 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया. इस रैली के बाद Patna में भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल की Government पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए की Government तय है.

भाजपा नेताओं ने कहा कि बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और मौजूदा Government को हटाने का माहौल बन चुका है.

Patna में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने से बातचीत में कहा कि कोलकाता में आयोजित रैली के माध्यम से परिवर्तन का संकल्प लिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान Government के दौरान महाजंगलराज और कठोर शासन का माहौल बन गया है, जहां भ्रष्टाचार और भय का वातावरण पैदा हो गया है. उनके मुताबिक राज्य Government विकास की राह पर चलने के बजाय विनाश की दिशा में आगे बढ़ रही है.

उन्होंने कहा कि इसी कारण Prime Minister मोदी के नेतृत्व में परिवर्तन की यह मुहिम शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य बंगाल की मौजूदा Government को सत्ता से हटाना है. संजय कुमार गुप्ता ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की Government को हटाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है. उन्होंने यह भी कहा कि Patna में रहने वाला बंगाली समाज भी Prime Minister मोदी के साथ खड़ा है और जनता के समर्थन से समान विकास के साथ बंगाल को फिर से आगे बढ़ाया जाएगा.

वहीं, भाजपा नेता रीता राय ने भी बंगाल की राजनीति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब उसे अलग राज्य के रूप में नहीं देखा जा रहा है, क्योंकि बिहार के बड़ी संख्या में लोग वहां रह रहे हैं और दोनों राज्यों के बीच सामाजिक व सांस्कृतिक संबंध काफी मजबूत हैं.

उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग अब बिहार की ओर देख रहे हैं, जहां एक समय जंगलराज की चर्चा होती थी, लेकिन आज एनडीए Government के सुशासन में राज्य विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

रीता राय ने कहा कि बिहार में हुए विकास से प्रेरित होकर बंगाल की जनता भी बदलाव चाहती है और इस बार वहां भी भाजपा का कमल खिलना तय है. उनके अनुसार भाजपा की Government बनने के बाद राज्य में विकास की नई दिशा तय होगी और भाजपा का झंडा पश्चिम बंगाल में जरूर फहराएगा.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment