‘स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में चंद्रशेखर आजाद के साहस और देशभक्ति का गौरवपूर्ण स्थान’, जयंती पर बोले पीएम मोदी

New Delhi, 23 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा कि India के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में चंद्रशेखर आजाद के निडर साहस और अटूट देशभक्ति का गौरवपूर्ण स्थान है.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. India के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में उनके निडर साहस और अटूट देशभक्ति का गौरवपूर्ण स्थान है. उन्होंने अनगिनत युवा भारतीयों को देश के प्रति खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया. उनका संकल्प पीढ़ियों को प्रेरित करता रहता है.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया. रक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. उन्होंने न सिर्फ ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया बल्कि हर भारतीय के मन में स्वाभिमान, आत्मविश्वास और राष्ट्रचेतना जगाने का भी कार्य किया.”

राजनाथ सिंह ने कहा, “चंद्रशेखर आजाद ने अपने अदम्य साहस, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की व अनगिनत युवाओं के हृदय में मातृभूमि के प्रति समर्पण की ज्योति प्रज्वलित की. अंतिम क्षण तक मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने त्याग, साहस और राष्ट्रनिष्ठा की ऐसी अमिट मिसाल प्रस्तुत की, जो सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी.”

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “मां भारती के अनन्य उपासक, महान क्रांतिकारी और अमर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं. मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए आपने त्याग, संघर्ष और बलिदान की जो अमर गाथा लिखी है, वह युगों-युगों तक हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी.”

कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’ के उद्घोषक और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका जीवन हम सभी को राष्ट्रहित में कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा.”

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया, “अमर शहीद, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. स्वाधीनता के लिए आपका अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा.”

Madhya Pradesh के सीएम मोहन यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “स्वतंत्रता संग्राम के नायक, मध्यप्रदेश की माटी के गौरव चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की. उनका त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का संदेश हर भारतीय को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने लिखा, “अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन. मां भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका सर्वोच्च त्याग, अटूट स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके ओजस्वी विचार और बलिदानी जीवन हमें सदैव राष्ट्रसेवा व देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते रहेंगे.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, “जिस वीर ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया और अंतिम सांस तक ‘आजाद’ रहने का प्रण निभाया, ऐसे अमर क्रांतिकारी श्री चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन. उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और अद्वितीय बलिदान युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा.”

Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने चंद्रशेखर आजाद को नमन करते हुए लिखा, “देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले आजाद ने युवाओं में क्रांति की अलख जगाई और अंग्रेजी हुकूमत की नींव को चुनौती दी. उनका शौर्य, त्याग और अदम्य राष्ट्रभक्ति भावी पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा व मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment