पीएम मोदी से जुड़े फेक वीडियो मामले में चंडीगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी को नोटिस जारी

चंडीगढ़, 22 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi के फेक वीडियो के मामले में चंडीगढ़ Police ने कार्रवाई शुरू कर दी है. social media पर एक वीडियो को गलत तरीके से Prime Minister मोदी से जोड़कर शेयर किया जा रहा था. इसमें Prime Minister के बारे में अभद्र और गलत टिप्पणियां भी की गई थीं.

चंडीगढ़ की वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) कंवरदीप कौर ने से बातचीत में बताया कि चंडीगढ़ के एक शिकायतकर्ता ने Police को सूचित किया था कि social media पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो वास्तव में किसी और व्यक्ति का था, लेकिन उसे पीएम मोदी से जोड़कर वायरल किया गया.

एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा, “जब हमने इस मामले में First Information Report दर्ज कर प्राथमिक जांच शुरू की तो पता चला कि कुछ social media अकाउंट्स द्वारा यह गलत पोस्ट शेयर किया गया. इनमें अभद्र टिप्पणियां की गईं, जो आईटी एक्ट का सीधा उल्लंघन है.”

Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मधु को नोटिस जारी किया. एसएसपी ने बताया, “हमने मधु को बुलाया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुईं. हमारी टीम दोबारा उन्हें नोटिस देने गई है. आगे जो भी कानूनी कार्रवाई जरूरी होगी, वह की जाएगी.”

कंवरदीप कौर ने आगे कहा कि बाकी social media हैंडल्स के संबंध में Police social media कंपनियों और संबंधित प्रोवाइडर्स से संपर्क में है. दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्ती से कानून के दायरे में लाया जाएगा. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है.

यह मामला Prime Minister Narendra Modi के सम्मान और संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा होने के कारण काफी संवेदनशील माना जा रहा है. चंडीगढ़ Police फेक न्यूज और मॉर्फ्ड वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए सतर्क है. ऐसे वीडियो न केवल व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि देश की सर्वोच्च संस्थाओं के प्रति जनता में गलत धारणा भी फैलाते हैं.

एसएसपी कंवरदीप कौर ने स्पष्ट किया कि Police social media पर फैल रही गलत सूचनाओं पर नजर रखे हुए है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी फेक कंटेंट को बिना जांचे शेयर न करें और तुरंत Police को सूचित करें.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment