चंपत राय जांच में कर रहे सहयोग, निष्कर्ष से पहले आरोप लगाना उचित नहीं: साध्वी निरंजन ज्योति

New Delhi, 8 जुलाई . भाजपा नेता और पूर्व Union Minister साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी Political दल को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर साध्वी निरंजन ज्योति ने से बातचीत के दौरान कहा कि एसआईटी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा. उन्होंने कहा, “श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति की बैठक भी हुई है. हालांकि वह समिति की सदस्य नहीं हैं, इसलिए वहां लिए गए फैसलों की जानकारी उनके पास नहीं है. लेकिन जांच की प्रक्रिया चल रही है और सभी को उसके निष्कर्ष का इंतजार करना चाहिए.”

उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को लेकर कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के लंबे समय से समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. इसके बावजूद वह जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं. ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने देना उचित होगा.

भाजपा नेता ने कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राम मंदिर के मुद्दे को आस्था और श्रद्धा से जोड़ा है, न कि Political लाभ से. उन्होंने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए कहा कि Government दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी.

वक्फ बोर्ड की जमीनों के मुद्दे पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध कब्जे के आरोप हैं, वहां पारदर्शी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और संस्थाओं में पारदर्शिता के साथ काम होना चाहिए और देशहित सर्वोपरि होना चाहिए.

Prime Minister Narendra Modi के इंडोनेशिया दौरे और वहां मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि यह सम्मान केवल Prime Minister का नहीं, बल्कि पूरे India और 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी की विदेश नीति और विभिन्न देशों के साथ मजबूत संबंधों के कारण आज India की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने अपने कार्यकाल में दुनिया के अनेक देशों के साथ मजबूत और भरोसेमंद संबंध स्थापित किए हैं. इसी का परिणाम है कि India को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार सम्मान मिल रहा है. उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान India द्वारा चलाए गए ‘वैक्सीन मैत्री’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि India ने उस कठिन समय में कई देशों की सहायता की और वैश्विक सहयोग की भावना को मजबूत किया.

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वर्तमान समय में जब दुनिया के कई हिस्से युद्ध और अस्थिरता का सामना कर रहे हैं, तब भी India मजबूत और स्थिर है. उन्होंने इसका श्रेय Prime Minister मोदी की विदेश नीति और विभिन्न देशों के साथ स्थापित मजबूत संबंधों को दिया. उनके अनुसार यही कारण है कि आज India वैश्विक स्तर पर सुरक्षित, सम्मानित और प्रभावशाली स्थिति में है.

उन्होंने कहा कि उन्हें Prime Minister Narendra Modi के पहले और दूसरे कार्यकाल में लगातार दस वर्षों तक काम करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन्हें Prime Minister और President द्वारा एक ऐसे दायित्व के लिए भेजा गया है, जहां समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने का अवसर मिल रहा है.

साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि वह लगातार लोगों की शिकायतें सुन रही हैं और अनेक मामलों में लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कई बार पिछड़े और वंचित वर्ग के लोग Governmentी सेवाओं तक पहुंचने के बाद भी भेदभाव का सामना करते हैं. ऐसे लोगों के लिए शिकायत दर्ज कराने और न्याय पाने का एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

–

पीआईएम/एएस

Leave a Comment