
चाईबासा, 29 अप्रैल . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर है. Wednesday तड़के यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई, जब कोबरा 209 बटालियन के जवान रूटुगुटू के घने जंगलों में गश्त पर थे.
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल बीते दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी क्रम में Wednesday सुबह करीब साढ़े चार बजे जंगल में आगे बढ़ रही टीम पर घात लगाकर बैठे माओवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. सुबह से रुक-रुक कर जारी फायरिंग के कारण पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है.
सुरक्षा बलों ने प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और अतिरिक्त जवानों को अलर्ट मोड में रखा गया है. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जंगलों में व्यापक तलाशी अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. गौरतलब है कि हाल ही में गोइलकेरा क्षेत्र में एक पूर्व माओवादी की हत्या के बाद से इलाके में Naxalite गतिविधियों के फिर से सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही थी.
सूत्रों के मुताबिक, माओवादी नेता मिसिर बेसरा का दस्ता इस इलाके में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश में है. सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ही इनपुट मिले थे कि सारंडा और कोल्हान के सीमावर्ती क्षेत्रों में Naxalite गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मुठभेड़ के बाद पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कोल्हान के संवेदनशील वन क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. फिलहाल Police और अर्धसैनिक बल दुर्गम जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
–
एसएनसी/एएस