
New Delhi, 19 दिसंबर . केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि Government ‘जी राम जी’ बिल आनन-फानन में लेकर आई. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे आरोप लगाती है, Government कभी भी आनन-फानन में कोई बिल नहीं लाती है, बिल जो भी लाए जाते हैं, जनता के हित में होते हैं.
New Delhi में से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप लगाती है. पिछले 11-12 वर्षों से पीएम मोदी की Government महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चल रही है. इस देश के हर व्यक्ति में राम की भावना बसती है. खुद महात्मा गांधी ने अंतिम सांस लेते हुए ‘हे राम’ कहा था. कांग्रेस को राम के नाम से नफरत है. राम मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाए, लेकिन देश जानता था कि कोई राम के कार्य को रोक नहीं पाएगा.
उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन सिर्फ दिखावा है, इन्हें चिंता है कि लूट की दुकान नहीं चल पाएगी. केंद्र की Government ने देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए काम किया है. आजादी के बाद से पहली बार पीएम मोदी की Government ने देश और उसके नागरिकों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने के लिए सक्रिय रूप से काम किया है.
BJP MP संजय जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा योजनाओं में हजारों करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है. इस नए बिल के साथ भ्रष्टाचार नहीं कर सकेंगे, पारदर्शिता काफी बढ़ गई है. हम लोगों ने सीधे उनसे मांगा कि यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट दे दीजिए. टीएमसी के सांसद यहां धरना-प्रदर्शन तो करते रहते हैं, लेकिन यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट उन्होंने नहीं भेजा है कि कितनी योजनाओं में कितना काम हुआ है. यह एक सामान्य बात है कि कितनी योजनाओं में कितना काम हुआ है, सभी की तस्वीरें खींचकर दीजिए. टीएमसी और कांग्रेस भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं.
BJP MP दिनेश शर्मा ने कहा कि नाम नहीं बदला गया है, यह नई योजना है. हमारे हृदय में बापू हैं, हम उनकी विचारधारा से जुड़े हैं. उनकी 150वीं वर्षगांठ में देश ने उदाहरण बनाया है. महात्मा गांधी कहते थे कि बहुत लोगों को रोजगार चाहिए. आप 100 दिन का रोजगार दे रहे थे, अब 125 दिनों का रोजगार मिलेगा. तमाम तरह की पारदर्शिता है. विपक्षी दलों को जलन हो रही है कि भ्रष्टाचार नहीं चलेगा.
BJP MP दामोदर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस और टीएमसी को राम के नाम से चिढ़ क्यों है? देश के करोड़ों लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को आदर्श मानते हैं. वही लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में श्री राम मंदिर की आधारशिला रखते समय काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया.
–
डीकेएम/एबीएम