
अयोध्या, 16 फरवरी . Samajwadi Party (सपा) से सांसद अवधेश प्रसाद ने टी-20 विश्व कप में India की Pakistan पर मिली जीत पर कहा कि केंद्र और राज्य Government को हमारे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए विशेष सम्मान की योजना बनानी चाहिए.
अयोध्या में से बातचीत में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों का एक गौरवशाली इतिहास रहा है. समय-समय पर प्रतियोगिता और बहादुरी के आधार पर हमारे देश के खिलाड़ियों ने देश के माथे को हमेशा ऊंचा करने का काम किया है. अभी Pakistan से जो खेल हुआ है, उसमें बुरी तरह से Pakistan को हमारे देश के खिलाड़ियों ने पराजित किया है और देश के सम्मान को आसमान तक पहुंचाने का काम किया है. हम अपने देश के सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हैं, स्वागत करते हैं और बधाई देते हैं. हम केंद्र और प्रदेश Government से मांग करते हैं कि खिलाड़ियों के लिए विशेष सम्मान की योजना बनाई जाए, जिससे हमारे देश के खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा हो.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है और दूसरी तरफ भाजपा पर विश्वास घट रहा है, जिसका नतीजा है कि आज विभिन्न दलों के लोग सपा में शामिल होने की बात कर रहे हैं. 15 फरवरी को Lucknow में बड़ी तादाद में बड़े-बड़े नेता शामिल हुए हैं. यह इस बात का संकेत है कि सपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है.
ममता बनर्जी द्वारा एसआईआर का मुद्दा उठाए जाने पर सपा सांसद ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है, ममता बनर्जी पहली Chief Minister हैं, जो एसआईआर को लेकर लोकतंत्र बचाने के लिए स्वयं न्यायालय में गईं और अपनी बात रखी. इसका संदेश पूरे देश में गया है. एसआईआर के माध्यम से बड़े पैमाने पर इस देश के पिछड़ों का, दलितों का, अल्पसंख्यकों का वोट काटने की बहुत बड़ी योजना वर्तमान Government की है. ये देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है. वोट का अधिकार बीआर अंबेडकर ने दिया है, जिसे भाजपा खत्म करना चाहती है. ममता बनर्जी ने बहुत अच्छा काम किया है.
सपा नेता मोईद खान का जिक्र करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमने मांग की थी कि सीएम योगी आदित्यनाथ को विधानसभा में खेद प्रकट करना चाहिए. क्योंकि निर्दोष को फंसाया गया है, उसके घर को गिराया गया है. जबकि संविधान में बुलडोजर चलाने का कोई प्रावधान नहीं है.
–
डीकेएम/एबीएम