सीसीएस बैठक : मिडिल ईस्ट तनाव पर हुआ मंथन, प्रभावित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के निर्देश

New Delhi, 2 मार्च . Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में 28 फरवरी की रात को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक हुई, जिसमें पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति की समीक्षा की गई.

बताया गया कि समिति को 28 फरवरी को ईरान पर हुए हवाई हमलों और उसके बाद बढ़ते तनाव के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें कई खाड़ी देशों में हुए हमले भी शामिल हैं. समिति ने इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई.

इसके साथ ही सीसीएस ने इस क्षेत्र से होकर यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों और परीक्षा देने वाले छात्रों को हो रही परेशानियों की भी समीक्षा की. साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ने वाले व्यापक असर पर भी चर्चा की गई. समिति ने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए जरूरी और संभव कदम उठाएं.

सीसीएस ने जल्द से जल्द संघर्ष रोकने और बातचीत व कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की जरूरत पर जोर दिया.

Prime Minister Narendra Modi ने इजरायली Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की. नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत की जानकारी देते हुए Prime Minister मोदी ने कहा, “Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात हुई. हाल के घटनाक्रमों पर India की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया. India शत्रुता की शीघ्र समाप्ति की आवश्यकता को दोहराता है.”

इसके साथ ही Prime Minister Narendra Modi ने मौजूदा हालातों को लेकर Sunday को ही संयुक्त अरब अमीरात के President शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की. एक्स पर एक पोस्ट में Prime Minister ने कहा कि उन्होंने हमलों में हुई जानमाल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की और यूएई के लिए India के दृढ़ समर्थन को दोहराया.

उन्होंने आगे कहा, “हमने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं.”

एएमटी/एएस

Leave a Comment