गुवाहाटी : नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में तीन साल की जेल, सीबीआई कोर्ट ने सुनाई सजा

गुवाहाटी, 16 दिसंबर . सीबीआई की विशेष अदालत ने असम में सेना के एक जवान को Governmentी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन साल की कैद की सजा सुनाई है. साथ ही अदालत ने दोषी पर दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. यह फैसला 15 दिसंबर को सुनाया गया.

दोषी का नाम विजय कुमार गुप्ता है, जो आर्मी सर्विस कॉर्प्स बटालियन में एमटी ड्राइवर के पद पर तैनात था. सीबीआई ने यह मामला मई 2019 में एक ब्रिगेडियर की शिकायत पर दर्ज किया था.

शिकायत में कहा गया था कि विजय कुमार गुप्ता ने 2011 से 2018 तक अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में तैनाती के दौरान एक महिला से उसके बेटे को Governmentी नौकरी दिलाने का झूठा वादा किया. इस वादे के बदले उसने महिला से डेढ़ लाख रुपए ठग लिए.

आरोपी ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर यह धोखाधड़ी की थी. उसने अपनी Governmentी स्थिति का दुरुपयोग करके महिला को गुमराह किया.

सीबीआई ने जांच पूरी करने के बाद दिसंबर 2019 में विजय कुमार गुप्ता और एक अन्य सैनिक एसके पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. अदालत ने मार्च 2022 में दोनों पर आरोप तय किए.

लंबी सुनवाई के बाद विशेष सीबीआई जज की अदालत ने एसके पांडे को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया, लेकिन विजय कुमार गुप्ता को दोषी पाया. अदालत ने उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सजा सुनाई.

सीबीआई के मुताबिक, जांच में पता चला कि आरोपी ने अपनी वर्दी और पद का इस्तेमाल करके महिला का विश्वास जीता और पैसे ऐंठे. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि Governmentी पद पर रहते हुए इस तरह की धोखाधड़ी न केवल व्यक्तिगत अपराध है, बल्कि सार्वजनिक विश्वास को भी ठेस पहुंचाती है.

एसएचके/एबीएम

Leave a Comment