Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

उत्तराखंड : शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच करेगी सीबीसीआईडी, सीएम धामी ने दिया आदेश

उत्तराखंड : शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच करेगी सीबीसीआईडी, सीएम धामी ने दिया आदेश

देहरादून, 31 जुलाई . उत्तराखंड में Governmentी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में Government ने बड़ा कदम उठाया है. Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपने के आदेश दे दिए हैं. अब इस केस की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच होगी.

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने Chief Minister को पत्र लिखकर इस मामले में गहन जांच की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष पड़ताल जरूरी है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. विधायक के पत्र के बाद Government ने तुरंत संज्ञान लेते हुए केस सीबीसीआईडी को ट्रांसफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार देहरादून सचिवालय में तैनात निजी सचिव सौरव खत्री की पत्नी और देवप्रयाग विधानसभा के ग्राम सिंगोली, विकासखंड कीर्तिनगर निवासी Governmentी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की 29 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. सृष्टि और सौरव की शादी महज आठ महीने पहले हुई थी. मृतका की मां की तहरीर पर Police ने पति सौरव खत्री, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा सृष्टि को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और आत्महत्या के लिए उकसाया गया. परिजनों का कहना है कि ससुराल में उसे अक्सर नीचा दिखाया जाता था और मनहूस तक कहा जाता था.

इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब सृष्टि का एक वीडियो social media पर वायरल हुआ. वीडियो में उसने अपनी मौत से पहले ससुरालियों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और वे पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं.

अब सीबीसीआईडी की टीम मामले के हर पहलू की जांच करेगी. जांच में दहेज की मांग, प्रताड़ना के सबूत, फोन कॉल रिकॉर्डिंग, गवाहों के बयान और मृतका के सुसाइड वीडियो के साथ-साथ अन्य दस्तावेजों को खंगाला जाएगा. वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी. सीबीसीआईडी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी.

–

एससीएच/पीएम

Share