गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, ‘द ओ2 एरीना’ में परफॉर्म करने का मिला मौका

Mumbai , 21 मार्च . पंजाबी और Bollywood रैपर बादशाह अपने हालिया बैन सॉन्ग ‘टटीरी’ के लिए विवादों में फंसे हैं. रैपर के खिलाफ दो First Information Report Haryana में दर्ज हो चुकी हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग रैपर समेत गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ समन जारी कर चुका है.

इस विवाद के बीच रैपर लंदन की सैर पर निकल चुके हैं और अपने आगामी शो के लिए मशहूर कॉन्सर्ट वेन्यू ‘द ओ2 एरीना’ में परफॉर्म करने की तैयारियों में जुट चुके हैं.

रैपर ने social media लंदन के सैर-सपाटे की फोटोज शेयर की है जिसमें वो गाड़ी में बैठे लंदन की सड़कों पर ड्राइव कर रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में कॉन्सर्ट वेन्यू ‘द ओ2 एरीना’ की झलक दिखाई है. ‘द ओ2 एरीना’ में परफॉर्म करना हर सिंगर का सपना होता है क्योंकि ये संगीत की दुनिया से जुड़े लोगों का सबसे बड़ा मंच कहा जाता है. यह दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी इमारत है और उसमें बैठने वाली की क्षमता 20 हजार से अधिक है. खास बात यह है भी बादशाह पहले भारतीय रैपर हैं, जिन्हें ‘द ओ2 एरीना’ में परफॉर्म करने का मौका मिला है.

बादशाह का कॉन्सर्ट 22 मार्च को होने वाला है और ऑनलाइन टिकट भी हाउसफुल हो रही हैं. बादशाह लंदन में इतिहास रचने वाले हैं और यहां देशभर में उनका विरोध रहा है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में ​​बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) के खिलाफ समन जारी कर दिया है और सभी को 25 मार्च को आयोग के सामने संबधित दस्तावेज के साथ पेश होना होगा.

बता दें कि बादशाह के गाने ‘टटीरी’ भी social media प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है और रैपर ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली है. उनका कहना है कि उनका उद्देश्य फैंस और खासकर Haryana के लोगों का दिल दुखाना नहीं था और वे सभी की भावनाओं का सम्मान भी करते हैं. हालांकि इसी के साथ उनकी गिरफ्तारियों की संभावना भी बनी हुई हैं. Haryana के महिला आयोग की अध्यक्ष ने साफ कहा था कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और रैपर की गिरफ्तारी भी जल्द होगी.

पीएस

Leave a Comment