जोगी रमेश पर सीएम चंद्रबाबू नायडू और लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज

अमरावती, 2 फरवरी . आंध्र प्रदेश Police ने पूर्व मंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता जोगी रमेश के खिलाफ Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं एचआरडी मंत्री नारा लोकेश को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए मामला दर्ज किया है.

अधिकारी ने Monday को बताया कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के एक नेता की शिकायत पर इब्राहिमपटनम Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

Police ने उन टीडीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एक अलग केस दर्ज किया है, जिन्होंने Sunday को इब्राहिमपटनम में जोगी रमेश के घर पर हमला किया था.

एक Police अधिकारी की शिकायत पर, सार्वजनिक उपद्रव, गैरकानूनी जमावड़े और घर पर हमले के लिए केस दर्ज किया गया. जोगी रमेश की कुछ टिप्पणियों का विरोध करते हुए, कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जमा हो गए. उन्होंने बैनर हटा दिए, घर में घुस गए, तोड़फोड़ की और फर्नीचर में आग लगा दी.

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया. हमले के समय जोगी रमेश घर पर मौजूद नहीं थे. वह Sunday देर रात घर आए. यह घटना एक दिन बाद हुई, जब टीडीपी कार्यकर्ताओं ने एक अन्य पूर्व मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबाती रामबाबू के घर पर हमला किया था.

सत्ताधारी गठबंधन का नेतृत्व कर रही टीडीपी के कार्यकर्ता Chief Minister के खिलाफ रामबाबू की कथित अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध कर रहे थे.

Saturday रात को टीडीपी समर्थकों का एक बड़ा ग्रुप उनके घर के बाहर इकट्ठा हुआ और कथित तौर पर उन्होंने घर और ऑफिस को नुकसान पहुंचाया. इसके साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कुछ में आग लगा दी.

वाईएसआर ने आरोप लगाया कि रामबाबू की जान लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें Police को ड्यूटी करने में रुकावट डालने और कानून तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. Chief Minister की आलोचना करने और कथित तौर पर भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करके ग्रुपों में झगड़े करवाकर कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में उनके खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया.

Police ने Sunday रात को रामबाबू को एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद में उन्हें राजमुंदरी सेंट्रल जेल भेज दिया गया.

एसएके/एबीएम

Leave a Comment