दिल्ली: छात्र से चाकू की नोक पर लूट का मामला सुलझा, चार नाबालिग पकड़े गए

New Delhi, 22 दिसंबर . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रहे एक छात्र से चाकू की नोक पर हुई लूटपाट की वारदात को Police ने सुलझा लिया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए Police ने चार नाबालिग को हिरासत में लिया है. Police ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है.

दिल्ली Police की ओर से Monday को जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, 15-16 दिसंबर की रात वेलकम थाना Police को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि कबीर नगर इलाके के 17 वर्षीय युवक को चाकू लगने की चोट के साथ भर्ती कराया गया है. घटना के तुरंत बाद Police टीम अस्पताल पहुंची. घायल छात्र ने Police को बताया कि रात करीब 10 बजे वह ट्यूशन से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पांच लोगों ने उसे घेरकर हमला किया और चाकू मारकर 350 रुपए लूट लिए.

पीड़ित के इस बयान के आधार पर वेलकम थाने में First Information Report नंबर 652/2025 दर्ज की गई. शुरुआत में मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया और वेलकम थाने के एसएचओ रूपेश खत्री की अगुवाई में जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान Police टीम ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से सुराग जुटाए और शक की बुनियाद पर चार नाबालिगों (उम्र 14 से 16 वर्ष) को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के क्रम में चारों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. Police ने उनकी निशानदेही पर वह चाकू भी बरामद कर लिया जो वारदात में इस्तेमाल किया गया था.

Police के अनुसार, First Information Report में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6), 311 और 3(5) भी जोड़ी गई हैं. इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है. Police यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में शामिल पांचवां आरोपी कौन था और उसकी भूमिका क्या थी.

पीएसके

Leave a Comment