
देवरिया, 1 जून . उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में Police ने एक सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा किया है. यह मामला भाटपार रानी थाना क्षेत्र का है, जहां गंडक नदी के सावरेजी पुल के पास से 22 वर्षीय युवक सुशील सहनी का शव बरामद हुआ था. Police की जांच के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया.
Police के मुताबिक, सुशील सहनी की हत्या उसके ही चार दोस्तों ने मिलकर की थी. इस मामले में Police ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक गोड़, कमल अंसारी, नईम अंसारी और आशिक अंसारी शामिल हैं. Police का कहना है कि इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज है.
Police अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि यह पूरी घटना 28 तारीख की रात की है, जब सभी आरोपी और मृतक एक साथ शराब पार्टी करने गए थे. पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गया. इसी झगड़े में आरोपियों ने मिलकर सुशील सहनी के साथ मारपीट की और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.
Police के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की पूरी योजना बनाई. उन्होंने पहले शव को एक नाव की मदद से गंडक नदी के बीच ले जाकर फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो. लेकिन Police की जांच में जल्द ही पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं.
शव की पहचान होने के बाद मृतक के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया. इसके बाद Police ने तकनीकी जांच, पूछताछ और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई. चारों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Police का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से आपसी विवाद और नशे में हुई बहस का नतीजा है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों और मृतक के बीच पहले से भी हल्का-फुल्का विवाद चल रहा था, जो उस रात शराब पार्टी के दौरान हिंसक रूप ले गया.
Police अधीक्षक ने बताया कि घटना स्थल खैरात पुल के पास था, जहां मारपीट के बाद युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने और गंभीर चोटों के संकेत मिले हैं. अब मामले आगे की कार्रवाई की जा रही है.
–
पीआईएम/डीकेपी