सेशेल्स में ‘कार डिप्लोमेसी’, पीएम मोदी की राष्ट्रपति हर्मिनी संग दिखी अच्छी केमिस्ट्री

New Delhi, 27 जून . Prime Minister Narendra Modi तीन दिवसीय दौरे पर Saturday को द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंचे. हवाई अड्डे पर उनका स्वागत President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने किया. इसके बाद Gujaratी पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. वहीं, Prime Minister मोदी और President हर्मिनी की ‘कार यात्रा’ ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया.

Prime Minister ने ‘कल्चरल कनेक्ट’ से लेकर ‘कार डिप्लोमेसी’ तक के अहम पल social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए. कार में दोनों नेता हंसते-मुस्कुराते दिखे. पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर बताया कि President हर्मिनी के साथ वो ‘सेशेल्स नेशनल बोटैनिक्ल गार्डन’ की ओर जा रहे हैं.

इससे पहले पीएम मोदी ने उस कल्चर कनेक्ट की बात की जो उन्हें परदेस में भी प्रवासियों को अपने देश की मिट्टी से जोड़े रखती है. कच्छ की संस्कृति में रचे बसे कलाकारों ने एयरपोर्ट पर ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया. पीएम ने कलाकारों संग खींची गई तस्वीर साझा करते हुए कहा, “अद्भुत सांस्कृतिक जुड़ाव! सेशेल्स एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया. प्रवासी भारतीय जिस तरह देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को संरक्षित और उत्सव के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है.”

हवाई अड्डे पर पहुंचे पीएम मोदी का सेशेल्स के President ने स्वागत किया. गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए पीएम ने उन्हें धन्यवाद दिया. पीएम मोदी को वहां देखकर भारतीय समुदाय के लोग उत्साहित नजर आए. Prime Minister ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है. हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है.”

Prime Minister 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के लिए Saturday सुबह 8.50 बजे रवाना हुए थे. Prime Minister सेशेल्स के President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वहां पहुंचे. सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

–

केआर/

Leave a Comment