
Mumbai , 7 दिसंबर . जेनेलिया डिसूजा देशमुख की गिनती चर्चित अभिनेत्रियों में होती है. Sunday को Actress ने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर social media पर एक खास नोट शेयर किया.
Actress ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ तस्वीर शेयर की और इमोशनल नोट लिखा, “मेरी प्यारी मां, देखो न, हर साल आप और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हो. मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे साथ ही ऐसा ही हो. मां आपको पता है कि आप पूरे परिवार की जान, पार्टी की शान और अब तो अपने नाती-नातियों की भी सबसे प्यारी पार्टी क्वीन बन गई हो. इसके लिए ढ़ेर आपको दिल से धन्यवाद.”
Actress ने आगे लिखा, “ये तो तय है कि आपके बिना मैं जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती हूं. मैं शायद हर दिन भले ही आपको ये न कह सकूं कि मैं आपसे कितना प्यार करती हूं, लेकिन आज कह रही हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. जन्मदिन की ढेर सारी बधाई मम्मा! आपका आज का दिन आपका और आने वाला पूरा साल खुशियों, हंसी और प्यार से भरा हो.”
Actress की पोस्ट फैंस, दोस्तों और साथी कलाकारों को काफी पसंद आ रही है. वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. Actor संजय कपूर और पुलकित सम्राट ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया और शुभकामनाएं दी.
बता दें कि Actress की मां जीनेट डिसूजा ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद की थी. जीनेट डिसूजा पहले किसी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर थीं, लेकिन जेनेलिया के करियर को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी ताकि वे अपनी बेटी के करियर में मदद कर सकें.
Actress जेनेलिया जल्द ही निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘Police स्टेशन में भूत’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में जेनेलिया के अलावा, मनोज बाजपेयी और राम्या राम्या कृष्णन मुख्य भूमिका में होंगे. फिल्म का निर्माण वेव एमिरेट्स मीडिया प्रोडक्शन और कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं. साल 2026 में इसके रिलीज की उम्मीदें जताई जा रही हैं.
–
एनएस/एएस