कनाडा की ईरान पर सख्त कार्रवाई: विदेश मंत्री ने नए प्रतिबंधों का किया ऐलान

ओटावा, 14 फरवरी . कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने ऐलान किया है कि उनका देश ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सात लोगों पर बैन लगा रहा है. उन्होंने इसे तेहरान के अपनी जनता के ही खिलाफ उठाए जा रहे कदमों का जवाब करार दिया.

विदेश विभाग (जीसीए) ने स्पेशल इकोनॉमिक मेजर्स (ईरान) रेगुलेशंस (ईरान रेगुलेशंस) के तहत ऐसा किया है. एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है.

इस बयान के अनुसार, “कनाडा इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान (ईरान) की अपनी सीमाओं के बाहर और अपने ही लोगों के खिलाफ दमन और हिंसा का इस्तेमाल करने की कोशिशों का कड़ा जवाब देना जारी रखेगा. अपने जैसी सोच वाले सहयोगियों के साथ, कनाडा ईरान के दमन, हिंसा और दबाव की नीति को इस्तेमाल करने से रोकने के लिए ये बैन लगा रहा है.”

इसमें आगे लिखा है कि आज जिन लोगों पर बैन लगाया गया है, वे ईरानी Governmentी संस्थानों से जुड़े हैं. ये लोग ईरान के विरोधियों और मानवाधिकार की रक्षा करने वालों को डराने-धमकाने, हिंसा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका दमन करने के लिए जिम्मेदार हैं.

बयान के मुताबिक, ईरान द्वारा आलोचना करने वालों को चुप कराने के लिए छद्म एजेंट्स और क्रिमिनल नेटवर्क्स का इस्तेमाल ने कनाडा और जैसी सोच वाले सहयोगी देशों के बीच गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं. ये काम दूसरे देशों की आजादी के लिए खतरा हैं और इंटरनेशनल कानून और दुनिया भर में शांति और सुरक्षा के उसूलों को कमजोर करते हैं.

इसके साथ ही दावा किया गया है कि कनाडा ईरान की अस्थिर करने वाली हरकतों का मुकाबला करने, इंटरनेशनल कानून को बनाए रखने और ईरानी लोगों के साथ खड़े रहने के लिए ठोस कदम उठाता रहेगा.

Saturday को इस ऐलान के साथ ही कनाडा ने अब 222 ईरानियों और 256 ईरानी संस्थाओं पर पाबंदी लगा दी है.

अक्टूबर 2022 में, ईरान की महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ दमनकारी कृत्यों और नागरिकों पर उसकी क्रूर कार्रवाई के जवाब में, कनाडा ने ईरान रेगुलेशंस में बदलाव किया.

मार्च 2025 में, कनाडा ने ईरान रेगुलेशंस में बदलाव किया गया ताकि मिडिल ईस्ट और दुनिया को अस्थिर करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों और संस्थाओं की लिस्ट बनाई जा सके जो अंतर्राष्ट्रीय शांति, सुरक्षा या स्थिरता को कमजोर करती हैं.

केआर/

Leave a Comment