मध्य प्रदेश में मादक पदार्थ के खिलाफ मुहिम, डेढ़ करोड़ की जब्ती

Bhopal 14 अप्रैल . Madhya Pradesh में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध Police द्वारा चलाई जा रही मुहिम में लगभग डेढ़ करोड़ के मादक पदार्थों के अलावा संपत्ति की जब्ती की गई है. साथ कई गिरफ्तारियां भी हुई. राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी मुहिम में सबसे बड़ी कार्रवाई विदिशा जिले में हुई है.

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत विदिशा Police ने एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के विरुद्ध प्रभावी संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान कुल 92.01 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत 9 लाख 15 हजार रुपए), चार वाहन (मर्सिडीज, स्विफ्ट डिजायर, मारुति अर्टिगा, सुजुकी एक्सेस) एवं नगदी नगद सहित लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्‍त की गई.

जांच में सामने आया कि यह गिरोह चार स्तरों में संगठित रूप से कार्य कर रहा था. बताया गया है कि यह गिरोह Rajasthan से ब्राउन शुगर खरीदकर शहर में बेचते थे. गिरोह द्वारा फोन पे जैसे डिजिटल माध्यम एवं “डेड ड्रॉप” तकनीक के जरिए कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी कर Police से बचने का प्रयास किया जा रहा था.

इसी तरह जबलपुर की क्राइम ब्रांच एवं थाना खितौला Police की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 10 लाख रुपए), दो मोबाइल फोन, 700 रुपए नगद एवं एक टैंकर ट्रक जप्त किया है.

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इंदौर की क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्‍स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 57.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग छह लाख रुपए एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया. इसी प्रकार थाना सदर बाजार Police ने चैकिंग के दौरान एमडी ड्रग्‍स की तस्‍करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपए की 12.74 ग्राम एमडी जब्‍त की है.

एसएनपी/एमएस

Leave a Comment