सुवेंदु अधिकारी के साथ ‘बदसलूकी’ मामला: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

कोलकाता, 27 फरवरी . पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के साथ बदसलूकी मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता Police से रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने कोलकाता Police को संबंधित बीएलओ के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी मांगी है.

सुवेंदु अधिकारी के साथ पिछले दिनों कोलकाता में मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के बाहर बदसलूकी की गई थी. उन्होंने कोलकाता Police पर आरोप लगाया कि सीईओ कार्यालय के बाहर बीएलओ की ओर से उनके साथ बदसलूकी को रोकने की कोशिश नहीं की गई. विरोध के दौरान Police कर्मियों की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी पर कथित तौर पर जूते फेंके गए थे और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई.

इसके बाद, सुवेंदु अधिकारी ने सुरक्षा का विषय उठाते हुए हाईकोर्ट का रुख किया. इसके बाद, वकील ने सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा व्यवस्था और बचाव के संबंध में हाई कोर्ट से सही निर्देश मांगने के लिए डिवीजन बेंच के सामने औपचारिक रूप से एक याचिका दायर की.

Friday को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और जस्टिस पार्थ सारथी सेन की बेंच ने सुवेंदु अधिकारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोलकाता Police को 5 मार्च तक इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया.

यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब 24 फरवरी को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का एक संगठन मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा था, जिन्हें कथित तौर पर सत्तारूढ़ टीएमसी का समर्थन मिला हुआ था.

दोपहर में जब शुभेंदु अधिकारी वहां पहुंचे तो माहौल गरमा गया. आरोप है कि शुभेंदु अधिकारी की कार के आसपास विरोध प्रदर्शन किया गया. उनके खिलाफ नारे लगाए गए. यह भी आरोप है कि उस भीड़ में से कुछ लोगों ने नेता प्रतिपक्ष पर जूते फेंके. बीएलओ के प्रदर्शन के बाद उस दिन सुवेंदु अधिकारी सीईओ कार्यालय में घुस गए.

हालांकि, एक महिला बीएलओ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी First Information Report दर्ज कराई. आरोप लगाया गया कि सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को पीटा और धमकाया. यहां तक ​​कि महिलाओं के साथ भी बुरा बर्ताव किया गया. इसी बीच, सुवेंदु अधिकारी ने अपनी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया.

डीसीएच/

Leave a Comment