दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी 2,500 रुपए की पहली किस्त

New Delhi, 28 जुलाई . दिल्ली Government ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है. Chief Minister रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल 1 अगस्त से शुरू होगा. पात्र महिलाएं पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगी और आवेदन व सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रक्षाबंधन के अवसर पर लाभार्थियों को 2,500 रुपए की पहली किस्त जारी की जाएगी.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “दिल्ली Government ने राजधानी की महिलाओं से किया गया एक और वादा पूरा किया है. ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत हर महीने मिलने वाली 2,500 रुपए की सहायता किसी मां की दवा का सहारा बनेगी, किसी बेटी की पढ़ाई को गति देगी और किसी परिवार के रोजमर्रा के खर्च में राहत पहुंचाएगी. यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दिल्ली की महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का संकल्प है.”

कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में Chief Minister ने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के लिए बेहद खुशी का दिन है. उन्होंने बताया कि Government ने कैबिनेट की बैठक में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को औपचारिक मंजूरी दे दी है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है.

Chief Minister ने कहा, “योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद पात्र महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी. आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग पात्रता की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन करेगा. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद Government रक्षाबंधन तक लाभार्थियों के पहले समूह को पहली किस्त जारी करने का प्रयास करेगी.”

रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी Government ने सत्ता संभालने के एक वर्ष से कुछ अधिक समय में ही इस महत्वपूर्ण वादे को पूरा कर दिया है. उन्होंने विश्वास जताया कि योजना का लाभ बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं तक पहुंचेगा और इससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment