कर्नाटक सरकार पर बीवाई विजयेंद्र का निशाना, ‘तीन साल में सिर्फ भ्रष्टाचार और कुशासन’

Bengaluru, 19 मई . कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने Tuesday को कांग्रेस Government पर जुबानी हमला किया. उन्होंने Government के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाने के फैसले पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि उसके शासन में राज्य ने ‘कुशासन, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता’ देखी है.

मालूम हो कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व के मुद्दों को लेकर जारी अटकलों के बीच, कर्नाटक Government Tuesday को Bengaluru के पास तुमकुरु में ‘प्रगतियत्ता कर्नाटक’ नाम के एक भव्य कार्यक्रम के साथ अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रही है. इस कार्यक्रम के तहत, Government 1.52 लाख लाभार्थियों को संपत्ति के दस्तावेज वितरित करेगी.

विजयेंद्र ने सवाल किया कि कांग्रेस Government आखिर किस बात का जश्न मनाना चाहती है? उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य बढ़ते कर्ज, खाली खजाने और विकास कार्यों की कमी का सामना कर रहा है. पूरे राज्य में सड़कें, अस्पताल, स्कूल, सिंचाई परियोजनाएं और नागरिक बुनियादी ढांचे के काम फंड की कमी के कारण प्रभावित हो रहे हैं, जबकि Government का ध्यान विज्ञापनों और Political प्रबंधन पर केंद्रित है.

उन्होंने आरोप लगाया कि Government की नीतियों का वित्तीय बोझ भविष्य में कर्नाटक के युवाओं पर ही पड़ेगा. भाजपा नेता ने Government पर ठेकेदारों के भुगतान को मंजूरी देने में विफल रहने, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में देरी करने और अपने कार्यकाल के दौरान शून्य विकास करने का भी आरोप लगाया.

कांग्रेस Government की गारंटी योजनाओं की आलोचना करते हुए विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि ये गारंटियां अनियमित और विलंबित थीं और इनका इस्तेमाल जनकल्याण की प्रतिबद्धताओं के बजाय चुनावी हथकंडों के तौर पर ज्यादा किया जा रहा था. उन्होंने Government पर जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ाकर आम नागरिकों पर बोझ डालने का भी आरोप लगाया.

विजयेंद्र ने आगे आरोप लगाया कि मौजूदा प्रशासन के तहत घोटाले, कमीशनखोरी और सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर बढ़ गया है. उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी नेतृत्व की स्थिति को बचाने की कोशिश में कर्नाटक को कांग्रेस आलाकमान के लिए एक एटीएम में बदला जा रहा है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि दंगे, ड्रग नेटवर्क, गुंडागर्दी, हत्याएं और हमले बढ़ गए हैं, जिससे नागरिकों में डर का माहौल बन गया है. उनके अनुसार, मौजूदा Government के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं, जबकि आम लोग अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते.

जेलों की स्थिति को लेकर हाल ही में लगे आरोपों का जिक्र करते हुए विजयेंद्र ने दावा किया कि जेलें भी अब पार्टी हब बनती जा रही हैं, जहां कथित तौर पर अपराधी जेल के अंदर वीआईपी ट्रीटमेंट का मजा ले रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर अपराधी जेलों के अंदर जश्न मना रहे हैं, तो कांग्रेस Government को बाहर जश्न मनाने का क्या नैतिक अधिकार है?

Government पर वित्त, विकास, कल्याणकारी योजनाओं के वितरण और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए विजयेंद्र ने कांग्रेस Government के वर्षगांठ समारोह को ‘तीन साल के कुशासन, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात’ की याद दिलाने वाला बताया.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भले ही कांग्रेस अपना ‘आत्म-प्रशंसा वाला रिपोर्ट कार्ड’ पेश करे, लेकिन कर्नाटक की जनता तो मतपेटी के माध्यम से ही अपना फैसला सुनाएगी.

पीएसके

Leave a Comment