
ग्रेटर नोएडा, 22 अगस्त . ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में Saturday को ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर कंपनी कर्मचारियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ. बस में करीब 28 से 30 कर्मचारी सवार थे, जिनमें से 14 लोग घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही थाना दादरी Police तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया.
Police से मिली जानकारी के मुताबिक, Saturday 22 अगस्त को निजी कंपनी की बस कासना की ओर से दादरी की तरफ जा रही थी. बस में कंपनी के लगभग 28 से 30 कर्मचारी सवार थे. जैसे ही बस ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मायचा क्षेत्र के पास पहुंची, उसी दौरान बस के आगे चल रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक स्टीयरिंग अधिक मोड़ दिया. इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. बस पलटते ही उसमें सवार कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में कुल 14 कर्मचारी घायल बताए गए हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही दादरी थाना Police की टीम भारी Police बल के साथ मौके पर पहुंची. Policeकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल भेजा गया.
Police के अनुसार, हादसे में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है. घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है. Police ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी संभाली, ताकि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कोई अन्य दुर्घटना न हो. हादसे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई.
Police द्वारा मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया. क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली जा रही है. बस को हटाए जाने के बाद यातायात को सामान्य रूप से संचालित कराया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आगे चल रहे वाहन को बचाने के दौरान चालक द्वारा स्टीयरिंग अधिक मोड़ने से बस अनियंत्रित हुई और पलट गई. Police द्वारा घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है.
–
पीकेटी/एएसएच