त्रिपुरा: कांस्टेबल के घर में नोटों का बंडल, वीडियो वायरल के बाद चार गिरफ्तार

अगरतला, 19 मई . त्रिपुरा के धलाई जिले में एक महिला द्वारा अपने घर में भारी कैश दिखाने वाला वीडियो सामने आने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

Police अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो महिलाओं समेत गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या चार हो गई है. यह वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था, जिसमें एक महिला अपने घर में बड़ी मात्रा में नगदी दिखाती नजर आ रही थी.

गिरफ्तार चार लोगों में Policeकर्मी, स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी और एक Police constable की पत्नी शामिल हैं. Police ने आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए Police हिरासत में भेज दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के एक जवान और दो Policeकर्मियों, जिनमें एक महिला constable भी शामिल है, को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है.

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी एक बड़े, संगठित और प्रभावशाली अवैध निवेश रैकेट का हिस्सा हैं, जो व्यापारियों और लोगों से ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपए इकट्ठा करते थे.

जब निवेशक अपने पैसे वापस मांगते थे, तो आरोपी उन्हें डराने-धमकाने और यहां तक कि जान से मारने की धमकी तक देते थे.

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सिंडिकेट गंभीर वित्तीय अपराधों में शामिल है और इसके कुछ सदस्यों के प्रभाव का इस्तेमाल करके यह रैकेट चलाया जा रहा था. साथ ही आशंका है कि धोखाधड़ी से जुटाए गए पैसे को अवैध गतिविधियों में लगाया गया.

एक Police constable रूपक साहा (30) ने भी आरोपियों के खिलाफ उनकी अवैध और गुप्त वित्तीय गतिविधियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.

हालांकि Police अभी तक उस महिला के घर से कोई नगदी बरामद नहीं कर पाई है, जो एक Police constable की पत्नी है. जांचकर्ताओं को संदेह है कि इसके पीछे एक बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा है.

Police को यह भी शक है कि इसमें अंतरराज्यीय गिरोह शामिल हो सकता है, जो अवैध वित्तीय लेन-देन और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है.

वीडियो social media पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य में सनसनी फैल गई थी, जिसमें 100, 500 और 2000 रुपए के नोटों की गड्डियां दिखाई गई थीं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए तक होने का अनुमान है.

Chief Minister माणिक साहा ने कहा कि उन्होंने social media पर वीडियो देखने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

Police महानिदेशक अनुराग ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

Police के अनुसार अब तक इस मामले में लगभग 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है.Police अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पैसा कहां से आया और क्या यह धोखाधड़ी या नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment