रांची में युवक की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर शव रिंग रोड पर फेंका

रांची, 3 मई (आईएनएस). Jharkhand की राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में मानकी ढीपा रिंग रोड से Police ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. युवक की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है. उसके प्राइवेट पार्ट काट दिए गए थे और शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है.

Police के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने Sunday को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने की सूचना दी थी. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान मामला हत्या का निकला. घटनास्थल के पास से युवक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसे पत्थर से तोड़ दिया गया था.

Police ने दूसरे मोबाइल में सिम लगाकर परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद मृतक की पहचान 25 वर्षीय कमलेश सिंह के रूप में हुई. बताया गया कि कमलेश मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और फिलहाल रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हाहे गांव में अपने मौसा के घर रह रहा था. वह टाटीसिलवे स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में पिकअप वैन चालक के रूप में कार्यरत था.

सूचना मिलने के बाद Police ने मौके पर डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक और तकनीकी टीम को बुलाकर जांच कराई. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी और डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया. मृतक के मौसा अनिल चौहान ने Police को बताया कि Saturday रात हाहे गांव में एक पार्टी का आयोजन था, जिसमें कमलेश शामिल हुआ था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा. Sunday को Police द्वारा घटना की सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पहुंचे.

Police सूत्रों के अनुसार, कमलेश का हाहे गांव की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि पार्टी के बाद दोनों की मुलाकात हुई थी. आशंका जताई जा रही है कि हत्या हाहे गांव में ही की गई और बाद में शव को रिंग रोड पर फेंक दिया गया. मामले में Police ने मृतक की महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर Police ने अभी इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है. मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. Police विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है.

एसएनसी/

Leave a Comment