
New Delhi, 12 मार्च . BJP MP शशांक मणि त्रिपाठी ने Lok Sabha में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण, मिडिल ईस्ट में संघर्ष और एलपीजी सिलेंडर संकट पर Government का पक्ष रखते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि Lok Sabha अध्यक्ष पर निराधार आरोप लगाया गया था, जो सदन में साबित हो गया.
विपक्ष द्वारा Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला के अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के सवाल पर BJP MP शशांक मणि ने से बातचीत में कहा, “यह तो सभी को भली-भांति पता था कि यह इन लोगों का खेल है, जिसमें वे संवैधानिक पदों पर आपत्तियां उठाते हैं, जिनसे उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता. विपक्ष के लोग जनता के बीच जाते नहीं हैं. अगर जनता के बीच जाएं और उनकी बात सुनें, उनके पक्ष में कुछ कहें तो जनता इनके साथ चलेगी. जनता इनके साथ नहीं है, इसलिए पहले ईवीएम फिर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए. यहां भी सफल नहीं हुए तो स्पीकर पर आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव ले आए जिसे हमने खारिज कर दिया है.”
एलपीजी सिलेंडर संकट पर सांसद ने कहा, “मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण तेल, क्रूड आयल और गैस आपूर्ति में थोड़ी बाधा आ रही है, लेकिन हमारे पास अभी पर्याप्त मात्रा में भंडार है. Prime Minister ने इस संकट से न घबराने की अपील की है. मुझे लगता है कि यह युद्ध जल्द समाप्त होने वाला है. पहले स्टेट होर्मुज में 150 से अधिक जहाज जाते थे, लेकिन अब 7-8 ही जा रहे हैं. जल्द ही तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी.”
एक दिन पहले भी BJP MP शशांक मणि ने सदन की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हाल ही में हुई चर्चा में सभी सांसदों को अपनी बात रखने का अवसर मिला. लोकतंत्र की असली भावना तभी दिखाई देती है, जब सदन सुचारू रूप से चलता है और सभी पक्ष अपनी राय रखते हैं.
–
ओपी/वीसी