ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत ने ‘बिम्सटेक’ अध्यक्ष के रूप में बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को भेजा निमंत्रण

New Delhi, 4 अगस्त . India ने बांग्लादेश के Prime Minister तारिक रहमान को सितंबर में New Delhi में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. उन्हें यह निमंत्रण ‘बिम्सटेक’ (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में दिया गया है. ‘बिम्सटेक’ बंगाल की खाड़ी के आसपास और उससे जुड़े क्षेत्रों के सात सदस्य देशों का एक समूह है.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, यह दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है. इसके पांच सदस्य दक्षिण एशिया से हैं: बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका. वहीं, दो सदस्य दक्षिण-पूर्व एशिया से हैं: म्यांमार और थाईलैंड.

‘बिम्सटेक’ क्षेत्र में करीब 1.7 अरब लोग रहते हैं, जो दुनिया की कुल आबादी का लगभग 22 प्रतिशत हैं. इस क्षेत्र की संयुक्त जीडीपी लगभग पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है.

New Delhi में आयोजित विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि फरवरी 2026 में Prime Minister का पद संभालने के बाद ही तारिक रहमान को India आने का औपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया था.

जायसवाल ने कहा, “आप जानते हैं कि बांग्लादेश के Prime Minister को फरवरी 2026 में पद संभालने के बाद India आने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया था. जहां तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का सवाल है, India ने उन्हें बिम्सटेक के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल होने के लिए अलग से आमंत्रित किया है. यह सम्मेलन New Delhi में आयोजित होगा. यह निमंत्रण ब्रिक्स की आउटरीच बैठकों की सामान्य परंपरा के तहत दिया गया है. इसी तरह अन्य क्षेत्रीय संगठनों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है.”

पिछले सप्ताह बांग्लादेश में India के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने भरोसा जताया था कि Prime Minister रहमान की India यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्ते और बेहतर तरीके से आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि India और बांग्लादेश के बीच मौजूद सभी मुद्दों का समाधान निकाला जा सकता है.

ढाका में विदेश मंत्रालय में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान और विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम से अलग-अलग मुलाकातों के बाद त्रिवेदी ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने इन बैठकों को सकारात्मक बताया.

बांग्लादेशी समाचार एजेंसी यूएनबी के अनुसार, त्रिवेदी ने कहा, “मैं हर चीज को लेकर सकारात्मक हूं. हमारी बहुत अच्छी बैठक हुई और बातचीत बेहद सकारात्मक माहौल में हुई.”

जब उनसे Prime Minister रहमान को India आने के निमंत्रण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला बांग्लादेश के Prime Minister को करना है.

उन्होंने कहा, “हमारी तरफ से मैं यह भरोसा दिला सकता हूं कि हम बांग्लादेश के Prime Minister का India में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि यह यात्रा निकट भविष्य में होगी.”

इसी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान गंगा जल संधि से जुड़े सवाल पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा India और बांग्लादेश के बीच पहले से मौजूद द्विपक्षीय तंत्रों के माध्यम से की जाएगी. इनमें संयुक्त नदी आयोग और अन्य तकनीकी स्तर के मंच शामिल हैं.

उन्होंने कहा, “India और बांग्लादेश के बीच 54 साझा नदियां हैं. दोनों देशों के पास संयुक्त नदी आयोग जैसा द्विपक्षीय तंत्र है और कई तकनीकी स्तर की व्यवस्थाएं भी हैं, जो जल संबंधी मुद्दों पर बातचीत में मदद करती हैं. गंगा जल संधि से जुड़े किसी भी विषय पर भी इन्हीं द्विपक्षीय तंत्रों के तहत चर्चा की जाएगी.”

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment