ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने गिफ्ट सिटी का दौरा किया, भारत के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा इकोसिस्टम को जाना

गांधीनगर, 15 मई . Gujarat की गिफ्ट सिटी ने Friday को ब्रिक्स देशों के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की. इस दौरान प्रतिनिधियों को India के तेजी से विकसित हो रहे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें सीमा-पार वित्त, फिनटेक, व्यापार और वैश्विक व्यावसायिक सेवाओं में बढ़ते अवसरों से भी अवगत कराया गया.

यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि India वर्ष 2026 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है. इस वर्ष India का विषय “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” रखा गया है. इसके साथ ही India 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और उससे जुड़े कई मंत्रिस्तरीय कार्यक्रमों की मेजबानी भी करेगा.

प्रतिनिधिमंडल को गिफ्ट सिटी के विकास मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि यह India का पहला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है, जो देश के भीतर रहते हुए वैश्विक वित्तीय सेवाओं, विदेशी मुद्रा लेन-देन और अंतरराष्ट्रीय पूंजी प्रवाह का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है.

इस अवसर पर गिफ्ट सिटी और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी. इसमें शहर के नियामक ढांचे, आधुनिक बुनियादी ढांचे और निवेश के अनुकूल कारोबारी माहौल पर प्रकाश डाला गया. अधिकारियों ने बैंकिंग, पूंजी बाजार, फंड प्रबंधन, बीमा, पुनर्बीमा, विमान लीजिंग, फिनटेक और वैश्विक क्षमता केंद्रों जैसे क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की.

प्रतिनिधियों ने गिफ्ट सिटी के भीतर स्थित विभिन्न प्रमुख सुविधाओं का दौरा भी किया, जिससे उन्हें इसके एकीकृत स्मार्ट सिटी ढांचे और वित्तीय सेवाओं को समर्थन देने वाली प्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला. दौरे पर आए प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से सीमा-पार वित्तीय सेवाओं, फिनटेक नवाचार, डिजिटल वित्त और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर गहरी रुचि दिखाई.

गिफ्ट सिटी के प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कौल ने इस अवसर पर कहा कि गिफ्ट सिटी लगातार एक वैश्विक स्तर के वित्तीय और नवाचार केंद्र के रूप में उभर रही है.

उन्होंने कहा कि यह मंच India से अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं और सीमा-पार व्यापार को नई दिशा दे रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरे ने गिफ्ट सिटी के एकीकृत इकोसिस्टम को वैश्विक प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत करने और निवेश, सतत वित्त, फिनटेक नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण अवसर दिया.

वर्तमान में गिफ्ट सिटी में बैंकिंग, पूंजी बाजार, फंड प्रबंधन, बीमा, लीजिंग और फिनटेक सहित विभिन्न क्षेत्रों की 1,130 से अधिक संस्थाएं कार्यरत हैं. यहां बैंकिंग परिसंपत्तियां 106 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक पहुंच चुकी हैं, जबकि फंड प्रबंधन प्रतिबद्धताएं 32 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गई हैं.

एसएचके/एबीएम

Leave a Comment