
New Delhi, 4 जुलाई . कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भारत-Pakistan के बीच बातचीत की वकालत करते हुए कहा कि दोनों देशों को इससे फायदा होगा.
तारिक अनवर ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व Chief Minister फारूक अब्दुल्ला के बयान का समर्थन करते हुए कहा, “फारूक अब्दुल्ला साहब का कहना बिल्कुल सही है. वे कश्मीर से जुड़े रहे हैं, पूर्व Chief Minister और Union Minister भी रह चुके हैं, इसलिए वे वहां की स्थिति को अच्छी तरह समझते हैं. Pakistan हमारा पड़ोसी देश है. पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध होने चाहिए. अगर बातचीत होती है तो दोनों देशों को लाभ मिलेगा. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी यही कहा था.”
दूसरी ओर, राम मंदिर और महाकाल मंदिर के मुद्दे पर तारिक अनवर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान का बचाव किया. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह Madhya Pradesh के Chief Minister और सांसद रह चुके हैं. वे जिम्मेदार नेता हैं. जब वे कोई बात कहते हैं तो उसमें वजन होता है. राम मंदिर को लेकर उन्होंने जो कहा है, उसमें यकीनन कुछ तथ्य होंगे. वे धार्मिक व्यक्ति हैं और राम में उनकी गहरी आस्था है.
चंपत राय के समर्थन में आए साधु-संतों की प्रेस वार्ता को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि अब यह मामला अदालत में जाएगा. जांच होगी और सबूतों के आधार पर फैसला होगा. चंपत राय निर्दोष नहीं हो सकते क्योंकि वहां की सारी जिम्मेदारी मुख्य रूप से उनके हाथ में थी.
टीएमसी में हो रही खींचतान पर तारिक अनवर ने कहा कि यह समस्या पहले दिन से चल रही है. ममता बनर्जी स्ट्रीट फाइटर रही हैं. उन्होंने पार्टी बनाई और उसे यहां तक पहुंचाया. जो लोग उन्हें छोड़कर जा रहे हैं, उसके पीछे या तो डर है या फिर उन्हें कोई लालच दिया गया है.
उन्होंने पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर कहा कि हाईकमान ने बहुत धैर्य से काम लिया. कई दौर की बैठकें और चर्चाओं के बाद फैसला किया गया कि सभी को साथ लेकर ऐसा संगठन बनाया जाए जो आने वाले चुनावों में प्रभावी ढंग से लड़ सके.
इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा सीजेआई को लिखे गए पत्र पर तारिक अनवर ने कहा कि देश में जो स्थिति बनी है और चुनाव आयोग जिस तरह काम कर रहा है, उसे लेकर विपक्ष को लगता है कि वह Government और भाजपा का साथ दे रहा है. इसी वजह से विपक्षी दलों ने मजबूरी में सीजेआई से हस्तक्षेप करने की अपील की है.
–
डीकेएम/एबीएम