
Mumbai , 20 दिसंबर . 80 के दशक में कई बड़े हीरो ने पर्दे पर अपने एक्शन और लुक्स से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन 1980 में जब पहली बार गोविंदा ने सिनेमा के पर्दे पर एंट्री ली, तो देखते ही देखते दर्शकों के दिलोदिमाग पर छा गए.
Actor ने अपने करियर के पीक पर साल में 15-15 फिल्में साइन की, लेकिन उनकी शुरुआती जिंदगी और करियर दोनों संघर्ष से भरे थे. Actor Sunday को अपना 62वां जन्मदिन मनाएंगे.
हिम्मत और मेहनत के जरिए इंसान पहाड़ को भी झुका सकता है, इस कहावत को गोविंदा ने सार्थक किया. Actor का जन्म गरीबी में हुआ, जब उनके परिवार और पिता हवेली से चॉल में शिफ्ट हुए. Actor के पिता अरुण आहूजा 1940 के दशक के Actor थे जिन्होंने ‘औरत’ और ‘एक ही रास्ता’ जैसी फिल्मों में काम किया था.
Actor के पिता ने फिल्में प्रोड्यूस की और यही कारण था जिसकी वजह से वे अपने परिवार के साथ चॉल में शिफ्ट हुए. Actor की फिल्में डूबने लगीं और उनका करियर भी. इन्हीं दुख और परेशानी के समय गोविंदा का जन्म हुआ.
गोविंदा को उनके घर में प्यार से ‘चीची’ बुलाते हैं. ये प्यारा नाम उनकी मां ने उन्हें दिया क्योंकि वे घर में सबसे छोटे थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Actor की मां का मानना था कि वे भगवान श्री कृष्ण की तरह सारी परेशानी को सबसे छोटी उंगली पर उठा लेंगे और वैसा ही हुआ. अपने परिवार को गरीबी से निकालने में गोविंदा का बड़ा हाथ रहा.
करियर की शुरुआत में Actor को एक्टर बनना था लेकिन उनसे डांस सीखने के लिए कहा गया. जावेद जाफरी के शो ‘बूगी-वूगी’ में Actor ने खुलासा किया था कि उन्हें जावेद जाफरी का वीडियो दिखाकर डांस सीखने की सलाह दी गई थी और उनके वीडियो देखकर ही उन्होंने शुरू में डांस सीखा था, लेकिन बाद में कोरियोग्राफर सरोज खान ने उन्हें डांस की तालीम दी.
1986 में आई फिल्म ‘इल्जाम’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन साल 1990 का दशक Actor का बेहतरीन साल रहा क्योंकि उनकी बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज हुईं. इसे उनके करियर का स्वर्णिम काल कहा गया. उनकी ‘हीरो नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘राजा बाबू’, और ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्में सुपरहिट हुईं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपने सफल करियर के समय Actor एक फिल्म का 1 करोड़ रुपये चार्ज करते थे.
साल 2004 में Actor ने राजनीति में कदम रखा. वे कांग्रेस में शामिल हुए और नॉर्थ Mumbai से चुनाव जीता और इसके बाद फिल्मी करियर में गिरावट का दौर शुरू हो गया. Actor ने खुद स्वीकारा कि राजनीति में आने की वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और पार्टी के कुछ राजनेता ही उनके दुश्मन बन गए थे. Actor ने ये तक कहा था कि उनकी फिल्मों को राजनेताओं के जरिए रिलीज होने से रोका गया.
–
पीएस/वीसी